16,000 करोड़ रुपए के निवेश से विझिंजम पोर्ट की क्षमता बढ़कर सालाना 57 लाख टीईयू होगी; 5,000 लोगों को मिलेगा रोजगार
दिसंबर 2028 तक तेजी से पूरे फेज का डेवलपमेंट पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से 5,000 से ज्यादा अतिरिक्त प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियां पैदा होने की भी उम्मीद है, जिससे बड़े मैरीटाइम और लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम में नए मौके खुलेंगे।
भारत का सीनियर लिविंग मार्केट 2030 तक 1 लाख करोड़ रुपए के पार जाने की उम्मीद
रिपोर्ट में कहा गया, "भारत का सीनियर लिविंग बाजार देश में सबसे आशाजनक वैकल्पिक रियल एस्टेट परिसंपत्ति वर्गों में से एक बनकर उभरा है। इसे उम्र-केंद्रित आवास की बढ़ती मांग और डेवलपर्स, हेल्थकेयर ऑपरेटरों और निवेशकों की बढ़ती भागीदारी से समर्थन मिल रहा है।"
भारत में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत रही
भारत में बेरोजगारी दर 15 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में जुलाई में कम होकर 5.1 प्रतिशत हो गई है।
सुनील मित्तल ने एयरटेल पेमेंट्स बैंक के चेयरमैन पद से दिया इस्तीफा, शबनम सिन्हा संभालेंगी कमान
एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को नेतृत्व में परिवर्तन का ऐलान किया है। इसके तहत अब सुनील भारती मित्तल कंपनी के नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और बोर्ड से इस्तीफा देंगे, जो कि 30 सितंबर, 2026 से प्रभावी होगा।
मानसून की कमी और अल नीनो के असर से खरीफ बुआई घटकर 1016.57 लाख हेक्टेयर, धान का रकबा 14.37 फीसदी कम
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक धान की खेती का रकबा 379.07 लाख हेक्टेयर रहा है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 393.44 लाख हेक्टेयर था। बुवाई के रकबे में आई 14.37 प्रतिशत की इस कमी का कारण इस साल मानसून की कमी और 'अल नीनो' मौसम पैटर्न का बुरा असर है।
भारत में बेरोजगारी दर जुलाई में घटकर 5.1 प्रतिशत रही
मंत्रालय की ओर से जारी डेटा में कहा गया कि जुलाई 2026 में पुरुषों और महिलाओं दोनों की बेरोजगारी दर पिछले महीने की तुलना में कम हुई, जिससे पता चलता है कि दोनों ही वर्गों के लिए रोजगार की स्थितियों में सुधार हुआ है।
जियो का ऐलान जारी रहेगा ₹299 वाला प्लान
जियो प्राइम 20 अगस्त से उपलब्ध होगा। ग्राहक MyJio ऐप, Jio.com, जियो स्टोर्स या अधिकृत जियो पार्टनर स्टोर्स से सदस्यता ले सकेंगे। प्राइम मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के साथ नए जियो ग्राहकों के लिए भी खुला है। दूसरे नेटवर्क के ग्राहक नंबर पोर्ट कराकर या नया जियो कनेक्शन लेकर इसमें शामिल हो सकते हैं।
पीएम मोदी के दृष्टिकोण से भारतीय उद्योग और व्यापार जगत को मिला भरोसा: एसोचैम
एसोचैम के अध्यक्ष निर्मल कुमार मिंडा ने प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य की सराहना करते हुए कहा कि इसके लिए प्रस्तुत 'सप्त धारा' विजन ढांचा समावेशी, टिकाऊ और तेज आर्थिक विकास का व्यापक रोडमैप प्रदान करता है। उनके अनुसार, यह दृष्टिकोण देश को बहुआयामी विकास की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में जबरदस्त बढ़ोतरी, चार महीनों बाद फिर से 700 बिलियन डॉलर के पार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 07 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में 14.136 बिलियन डॉलर बढ़कर 707.002 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया है। यह जानकारी शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा जारी किए गए डेटा में दी गई।
दक्षिण एशिया में बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए भारत को क्षेत्रीय केंद्र बनाए ऑस्ट्रेलिया: रिपोर्ट
ऑस्ट्रेलिया को दक्षिण एशिया में व्यापार, ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के एकीकरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी क्षेत्रीय रणनीति के केंद्र में भारत को रखना चाहिए। ऑस्ट्रेलिया के नीति शोध संस्थान लोवी इंस्टीट्यूट की एक नई रिपोर्ट में यह सुझाव दिया गया है।