भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, बैंकिंग और आईटी में तेजी
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में तेजी के साथ खुला। सुबह 9:17 सेंसेक्स 1,385 अंक या 1.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 83,821 और निफ्टी 369 अंक या 1.46 प्रतिशत की मजबूती के साथ 25,719 पर बंद हुआ।
सरकारी बॉन्ड बाजार को और गहरा बनाना जरूरी, सिर्फ 5 सिक्योरिटीज में सिमटी 72 प्रतिशत लिक्विडिटी: आरबीआई
मुंबई में आयोजित प्राइमरी डीलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (पीडीएआई) सेमिनार 2026 को संबोधित करते हुए जैन ने कहा कि प्राइमरी डीलर्स (पीडी) की भूमिका अब केवल नीलामियों में भाग लेने तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। उन्हें निवेशक आधार बढ़ाने, बाजार की गहराई विकसित करने और लिक्विडिटी को विभिन्न अवधि की प्रतिभूतियों तक फैलाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
गुरु नानक जयंती के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार बंद, एनएसई और बीएसई पर नहीं होगा कारोबार
गुरु नानक जयंती के चलते भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को बंद रहेगा। इस दौरान इक्विटी के साथ डेरिवेटिव्स और अन्य सेगमेंट में भी कारोबार नहीं होगा।
NSE ने जारी किया अलर्टः दो संदिग्ध मोबाइल नंबरों से दी जा रही फर्जी टिप्स को लेकर निवेशकों को किया सावधान
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों को सचेत करते हुए बताया है कि मोबाइल नंबर 9828755289 और 9414355289 से शेयर बाजार की टिप्स देने वाला व्यक्ति एक्सचेंज का पंजीकृत सदस्य या अधिकृत प्रतिनिधि नहीं है। एक्सचेंज ने निवेशकों को गारंटीड रिटर्न देने वाली योजनाओं से बचने, यूजर आईडी-पासवर्ड साझा न करने और आधिकारिक वेबसाइट पर ब्रोकर की वैधता जांचने की सलाह दी है। ऐसी अनधिकृत योजनाओं में निवेश करने पर विवाद की स्थिति में एक्सचेंज की ओर से कोई सुरक्षा या शिकायत निवारण का लाभ नहीं मिलेगा।
भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 1,484 अंक लुढ़का; निफ्टी में 1.75 प्रतिशत की गिरावट
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पिछले लगातार दो सत्रों की शानदार बढ़त के बाद गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्कों बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 में 1.7 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली।