businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत में यात्री वाहनों की बिक्री वित्त वर्ष 26 में 5-7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान

Source : business.khaskhabar.com | Feb 20, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 passenger vehicle sales in india are projected to grow by 5 7 percent in fy26 793453नई दिल्ली । भारत में यात्री वाहनों की थोक बिक्री वित्त वर्ष 26 में 5-7 प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है। यात्री वाहन बाजार को मांग, जीएसटी में कटौती और नए मॉडल्स की लॉन्चिंग से फायदा हो रहा है। यह जानकारी शुक्रवार को जारी हुई एक रिपोर्ट में दी गई।  
आईसीआरए की रिपोर्ट में बताया गया कि गाड़ियों की थोक बिक्री जनवरी में क्रामिक रूप से 14 प्रतिशत बढ़ी है। मजबूत घरेलू मांग को देखते हुए कंपनियों ने उत्पादन को बढ़ाया है। 
भारत में जनवरी में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में पिछले वर्ष की तुलना में 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि थोक बिक्री में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 45 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई।
रिपोर्ट में कहा गया, "लगातार मांग में तेजी, जीएसटी दरों में कटौती, शादी के मौसम की मांग और नए मॉडल लॉन्च होने के कारण जनवरी 2026 में दोपहिया और यात्री वाहन दोनों सेगमेंट में घरेलू मांग में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई।"
वित्त वर्ष 2026 जनवरी में कुल वाहन थोक बिक्री में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि खुदरा बिक्री में 8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री में वार्षिक आधार पर 25 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई, जो 18 लाख यूनिट तक पहुंच गई। वहीं, वित्त वर्ष 2026 के 10 महीनों (अप्रैल-जनवरी) के दौरान थोक बिक्री में 6.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट में बताया गया है कि पोंगल या मकर संक्रांति की मांग, शादी समारोह में ग्राहकों की भीड़ और बढ़ते सामर्थ्य के कारण जनवरी में खुदरा बिक्री में वार्षिक आधार पर 20.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट का अनुमान है कि जीएसटी दरों में कटौती के बाद प्रतिस्थापन मांग में सुधार, शहरी खपत में धीरे-धीरे सुधार और ग्रामीण आय में वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2026 में घरेलू दोपहिया वाहनों की बिक्री में वार्षिक आधार पर 6-9 प्रतिशत की वृद्धि होगी।
जनवरी में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की खुदरा बिक्री 1,23,012 यूनिट तक पहुंच गई, जो वार्षिक आधार पर 25.3 प्रतिशत अधिक है।
--आईएएनएस
 

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0