businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

11.8 मेगावॉट सौर क्षमता के साथ किआ इंडिया का ग्रीन नेटवर्क

Source : business.khaskhabar.com | Oct 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 india green network with 118 mw of solar capacity 855189
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
किआ इंडिया ने अपने आफ्टरसेल्स नेटवर्क में सतत विकास को बढ़ावा देते हुए 150 से अधिक ग्रीन वर्कशॉप्स का लक्ष्य पार कर लिया है। कंपनी ने अब तक 151 वर्कशॉप्स में सौर ऊर्जा सिस्टम स्थापित किए हैं, जिनकी कुल क्षमता 11.8 मेगावॉट है। 

ग्रीन वर्कशॉप्स में जल संरक्षण को विशेष महत्व दिया गया है। यहां वाहनों की धुलाई के लिए ड्राई वॉश और स्टीम वॉश तकनीक अपनाई जाती है, जिससे पानी की खपत पारंपरिक धुलाई की तुलना में बेहद कम होती है। इसके अलावा, इस्तेमाल किए गए इंजन ऑयल का जिम्मेदारी से निपटान किया जाता है। वर्ष 2026 में लगभग 2,269 बैरल इंजन ऑयल को सुरक्षित तरीके से मैनेज किया गया। 

किआ इंडिया के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (सेल्स एवं मार्केटिंग) अतुल सूद ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य उत्पादों से लेकर आफ्टरसेल्स तक हर स्तर पर पर्यावरणीय जिम्मेदारी निभाना है। ग्रीन वर्कशॉप्स में प्राकृतिक रोशनी, एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट्स, वॉटरलेस यूरिनल्स, मोशन सेंसर लाइट्स और कलर-कोडेड वेस्ट सेग्रिगेशन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। 

किआ इंडिया ने 2023 में तीन ग्रीन वर्कशॉप्स से शुरुआत की थी, जो 2024 में बढ़कर 60 और 2025 में 106 तक पहुंची। 2026 में 45 नई वर्कशॉप्स जुड़ने से कुल संख्या 151 हो गई है। उत्तर भारत में 53, दक्षिण में 43, पश्चिम में 45 और पूर्वी भारत में 10 वर्कशॉप्स शामिल हैं।

[@ झील के पानी में हाथ डालते ही उठने लगी आग की लपटे!]


[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]


[@ मस्जिद में सिर्फ महिलाए पढती हैं नमाज,ऎसा क्यों]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0