कच्चे तेल में उछाल से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 388 अंक फिसला
बाजार में बिकवाली का दबाव सबसे अधिक एफएमसीजी और रियल्टी स्टॉक्स में देखने को मिला। सूचकांकों में निफ्टी एफएमसीजी 1.17 प्रतिशत और निफ्टी रियल्टी 0.99 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स थे।
कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, आईटी शेयरों में खरीदारी से मिला सपोर्ट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को लगभग सपाट शुरुआत की। हालांकि बैंकिंग और वित्तीय शेयरों में दबाव देखने को मिला, लेकिन आईटी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में खरीदारी ने बाजार को संतुलित बनाए रखा।
धूत ट्रांसमिशन आईपीओ: टॉप पांच ग्राहकों से 71 प्रतिशत आय, साइबर अटैक, रिलेटेड पार्टी लेनदेन समेत कई बड़े रिस्क
कंपनी की आरएचपी (रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) में दी गई जानकारी के अनुसार, वित्त वर्ष 26 में कंपनी की कुल परिचालन आय का 71.56 प्रतिशत हिस्सा शीर्ष पांच ग्राहकों से आया था। यह आंकड़ा वित्त वर्ष 25 में 71.18 प्रतिशत और वित्त वर्ष 24 में 66.17 प्रतिशत था। यह दिखाता है कि कंपनी की आय का मुख्य स्रोत केवल कुछ कंपनियां हैं।
उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद मामूली बढ़त के साथ सपाट बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 43 अंकों की बढ़त
सेक्टरवार विश्लेषण करें तो निफ्टी पीएसयू बैंक में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई और यह सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टर बनकर उभरा। निफ्टी फार्मा और निफ्टी एफएमसीजी का प्रदर्शन भी निराशाजनक रहा। वहीं, निफ्टी रियल्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया।
आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल का पहली तिमाही में घाटा बढ़ा, 249 करोड़ रुपए का हुआ नुकसान
फैशन और लाइफस्टाइल क्षेत्र की प्रमुख कंपनी आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (एबीएफआरएल) को वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में घाटे का सामना करना पड़ा। कंपनी का समेकित शुद्ध घाटा (कंसो. नेट लॉस) सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 248.73 करोड़ रुपए हो गया, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 233.73 करोड़ रुपए था।
बाजार की पाठशाला: पीपीएफ, एससीएसएस और सुकन्या समृद्धि योजना में आपके लिए कौन-सी सरकारी बचत योजना रहेगी बेहतर
वर्तमान समय में, जब दुनिया भर में जारी भू-राजनीतिक तनावों ने अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ-साथ वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं को भी प्रभावित किया है
कमजोर वैश्विक संकेतों से गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, फाइनेंशियल स्टॉक्स पर दबाव
भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार के कारोबारी सत्र में गिरावट के साथ खुला। सुबह 9:28 पर सेंसेक्स 267 अंक या 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,686 और निफ्टी 34 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,603 पर था।
RBI ने वित्त वर्ष 2027 के लिए जारी की अपर लेयर NBFC की सूची, इस बार 17 कंपनियां शामिल, टाटा संस पर यथास्थिति बरकरार
आरबीआई ने एक बयान में स्पष्ट किया कि टाटा संस को एक बार फिर अपर लेयर सूची में शामिल किया गया है। हालांकि, केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह शामिल किया जाना कंपनी द्वारा दायर पंजीकरण निरस्तीकरण (डी-रजिस्ट्रेशन) आवेदन के अंतिम निर्णय से अलग है। यह आवेदन अभी आरबीआई के विचाराधीन है। इससे पहले जनवरी 2025 में जारी सूची में भी आरबीआई ने यही स्थिति स्पष्ट की थी।
रियल एस्टेट दिग्गज सिग्नेचर ग्लोबल इंडिया को पहली तिमाही में 16.5 करोड़ रुपए का घाटा, रेवेन्यू भी घटा
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, कंपनी की परिचालन आय (रेवेन्यू) में भी गिरावट दर्ज की गई। जून तिमाही में कंपनी का राजस्व घटकर 552 करोड़ रुपए रह गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 865.6 करोड़ रुपए था।
वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में उम्मीद से बेहतर रहे भारतीय कंपनियों के नतीजे, बैंकिंग और मेटल सेक्टर ने दिखाई मजबूत बढ़त
रिपोर्ट के अनुसार, यदि तेल विपणन कंपनियों को आंकड़ों से अलग कर दिया जाए, तो कंपनियों की आय में सालाना आधार पर 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। यह दर्शाता है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के दबाव के बावजूद भारतीय कॉरपोरेट क्षेत्र की बुनियादी स्थिति मजबूत बनी हुई है।
भारतीय शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस स्टॉक्स में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को करीब सपाट हुई। सुबह 9:27 पर सेंसेक्स 163 अंक या 0.21 प्रतिशत की मजबूती के साथ 78,743 और निफ्टी 13 अंक या 0.06 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 24,636 पर था।
भारतीय शेयर बाजार मिलाजुला खुला, रियल्टी और आईटी में बिकवाली
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत मंगलवार को मिलीजुली हुई। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 149 अंक या 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 78,788 और निफ्टी 160 अंक या 0.65 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,618 पर था।