लगातार दूसरे दिन हरे निशान में बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 274 अंक उछला, निफ्टी 24,300 के पार
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच गुरुवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। यह लगातार दूसरा कारोबारी सत्र है जब प्रमुख बेंचमार्कों सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली है।
अमेरिकी फेड के फैसले का असर, भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला
भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत गुरुवार को गिरावट के साथ हुई। सुबह 9:15 पर सेंसेक्स 151 अंक या 0.20 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,502 और निफ्टी 37 अंक या 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,213 पर खुला।
गिरावट से उबरा बाजार, सेंसेक्स में 889 अंकों की बढ़त तो निफ्टी 50 में 1.1 प्रतिशत की उछाल
वैश्विक बाजार के मिले-जुले संकेतों के बीच हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजार शानदार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुआ। इस बीच, घरेलू बाजार के प्रमुख बेंचमार्कों में 1.1 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी देखने को मिली। बाजार में यह तेजी पिछले दिन की गिरावट के बाद आई है, जिसमें आईटी शेयरों का बड़ा योगदान रहा है।
भारतीय शेयर बाजार हरे निशान में खुला, आईटी स्टॉक्स में खरीदारी
भारतीय शेयर बाजार बुधवार के कारोबारी सत्र में हरे निशान में खुला। सुबह 9:21 पर सेंसेक्स 729 अंक या 0.95 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,495 और निफ्टी 202 अंक या 0.84 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,187 पर था।
पिछले दिन की जबरदस्त तेजी के बाद फिर गिरा बाजार, सेंसेक्स 70 अंक लुढ़का; निफ्टी 23,985 पर बंद
इस दौरान, सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 प्रतिशत गिरकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 10.60 अंक यानी 0.04 प्रतिशत गिरकर 23,985.35 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.08 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई, जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.22 प्रतिशत की गिरावट आई।
भारतीय शेयर बाजार सपाट खुला, आईटी शेयरों में खरीदारी
शुरुआती कारोबार में बाजार में तेजी का नेतृत्व आईटी शेयर कर रहे थे। सूचकांकों में निफ्टी आईटी 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ टॉप गेनर था। इसके बाद निफ्टी रियल्टी, निफ्टी एफएमसीजी, निफ्टी मीडिया, निफ्टी सर्विसेज, निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा हरे निशान में थे।
एचयूएल का मुनाफा वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में करीब 4 प्रतिशत घटा, शेयर 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़का
कंसोलिडेटेड आधार पर भी वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट देखी गई है और यह 3.17 प्रतिशत घटकर 2,680 करोड़ रुपए रह गया है, जो कि एक वर्ष पहले समान अवधि में 2,741 करोड़ रुपए पर था।
भारत की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का मार्केटकैप 2.74 लाख करोड़ रुपए गिरा
बीते हफ्ते देश की शीर्ष 10 कंपनियों में केवल हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (एचयूएल) के ही मार्केटकैप में बढ़त दर्ज की गई है, जबकि बाकी कंपनियां नुकसान में रही हैं, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), बजाज फाइनेंस, लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एलआईसी) और एलएंडटी शामिल हैं।