टीवीएस एनटोर्क 150 नए रंग रूप में आई, मिला नया Spectral Green कलर
Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली टीवीएस मोटर कंपनी ने अपने स्पोर्टी स्कूटर टीवीएस एनटोर्क 150 को नए कलर के साथ लेकर आई है। Ntorq 150 को नया Spectral Green कलर ऑप्शन दिया गया है। नए कलर को खास तौर पर स्कूटर के TFT वेरिएंट के लिए उपलब्ध कराया है। नए कलर के अलावा स्कूटर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसकी कीमत भी पहले जैसी ही है।
फ्लोरोसेंट येलो ग्राफिक्स मिलाः टीवीएस एनटोर्क 150 के नए Spectral Green कलर में डार्क ऑलिव बॉडी फिनिश दी गई है। इसके साथ ग्रे और फ्लोरोसेंट येलो ग्राफिक्स का इस्तेमाल किया गया है, जो स्कूटर को अलग पहचान देते हैं। फ्रंट फेंडर और रियर बॉडी पैनल पर भी फ्लोरोसेंट येलो हाइलाइट्स देखने को मिलते हैं।
कंपनी ने इस कलर स्कीम को इस तरह तैयार किया है कि स्कूटर का लुक आकर्षक और स्पोर्टी नजर आए, लेकिन रंगों का कॉम्बिनेशन जरूरत से ज्यादा भड़कीला न लगे। यह नया शेड Ntorq 150 के मौजूदा तीन कलर ऑप्शन के साथ शामिल किया गया है।
इंजन और परफॉर्मेंसः नए Spectral Green कलर के आने के बावजूद TVS Ntorq 150 के मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। स्कूटर पहले की तरह 149.7cc सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन के साथ आता है। यह इंजन 13 bhp की पावर और 14.2 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्सः Spectral Green कलर केवल TFT वेरिएंट में आई है। ऐसे में इस नए शेड के साथ ग्राहकों को स्कूटर में 5-इंच TFT डिस्प्ले भी मिलता है। इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और TVS SmartXonnect के जरिए कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा, TVS Ntorq 150 में दो राइड मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और TVS iGo Assist जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इस तरह नया कलर चुनने वाले ग्राहकों को स्कूटर के TFT वेरिएंट में मिलने वाले सभी फीचर्स भी मिलते हैं।
टीवीएस एनटोर्क 150 की कीमतः टीवीएस एनटोर्क 150 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट में उपलब्ध है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,12,900 रुपये है, जबकि TFT वेरिएंट की कीमत 1,22,100 रुपये रखी गई है। नया Spectral Green कलर केवल TFT वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। कंपनी ने इस नए कलर के लिए स्कूटर की कीमत में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
[@ वास्तु : इस रंग की कुर्सी पर बैठें, नहीं आएगी धन की कमी]
[@ व्यायाम से डर लगे तो कॉफी पीएं]
[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]