रेनोल्ट डस्टर में आएगा नया 1.3 लीटर MPFI टर्बो-पेट्रोल इंजन, 1.5 लाख तक कम हो सकती है कीमत
Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली देश में डस्टर नाम को और मजबूती देने के लिए रेनोल्ट कई बड़े बदलाव करने पर काम कर रही है। बता दें कि, कंपनी ने हाल ही में Duster Hybrid को लॉन्च किया था जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 16.99 लाख रुपए है और इसका ARAI माइलेज 29kmpl है।
अब कंपनी इसका नया वर्जन लाने की तैयारी कर रही है जिसमें कम कीमत वाला 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा। अभी Duster में 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल, 1.3 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल और 1.8 लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ आती है।
क्या है इसकी वजह? भारतीय ऑटो मार्केट कई चुनौतियों से भरा हुआ है जहां ग्राहक कीमत, डिजाइन, पैकेजिंग और इक्विपमेंट पर बहुत ज्यादा ध्यान देते हैं। Renault ज्यादा पावर वाले 1.3 लीटर TGDI पेट्रोल इंजन के मुकाबले एक कम कीमत वाला 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन को लाने पर काम कर रही है। बता दें कि, इसका 1.3 लीटर TGDI टर्बो पेट्रोल इंजन 163bhp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है।
कितना पावरफुल होगा नया इंजन? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किफायती 1.3 लीटर MPFI टर्बो पेट्रोल इंजन लगभग 140bhp की पावर और 250nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इस नए इंजन से, TGDI वर्जन के मुकाबले 1.3 लीटर वाले नए वर्जन की कीमत 1.5 लाख रुपए तक कम होने की उम्मीद है।
वहीं इंजन, नया और सस्ताः Renault Duster में वही 1.3 लीटर HR13 वाला 4-सिलिंडर इंजन रहेगा लेकिन इसमें महंगा TGDI सिस्टम हटाकर उसकी जगह नया MPFI सिस्टम लगाया जाएगा। इस कदम से गाड़ी बनाने में होने वाला खर्च कम हो जाएगा और साथ ही कंपनी इसमें लगने वाला GPF एग्जॉस्ट सिस्टम भी हटा सकती है।
इस बदलाव के होने के बाद गाड़ी कम स्पीड या कम RPM पर भी आसानी से चलेगी और बार-बार रुकने या झटने खाने की समस्या कम होगी। इसके अलावा, MPFI इंजन में CNG इंजन आसानी से फिट हो जाती है इसलिए Renault इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG का विकल्प भी दे सकती है। हालांकि, इस बात की और ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है।
[@ एलियंस को ढूंढेगा यह टेलीस्कोप!]
[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]
[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]