businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एआई ट्रेड कमजोर पड़ने और सीईओ की जांच से एनवीडिया की चमक फीकी, मार्केटकैप 1.57 ट्रिलियन डॉलर घटा

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 ai trade weakness and ceo scrutiny dampen nvidias market capitalization dropping it by $157 trillion 859793नई दिल्ली । अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया का बाजार पूंजीकरण अपने 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर से करीब 26 प्रतिशत या 1.57 ट्रिलियन डॉलर घट गया है। इसकी वजह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को लेकर निवेशकों की चिंताएं और चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) जेनसेन हुआंग की जांच होना है।   
एनडीटीवी प्रॉफिट की एक रिपोर्ट के अनुसार, 9 नवंबर को कारोबार बंद होने के समय कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 4.31 ट्रिलियन डॉलर था। यह आंकड़ा पहले के लगभग 5.88 ट्रिलियन डॉलर से कम है, जो तब दर्ज किया गया था जब कंपनी के शेयर 243.37 डॉलर के 52-सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।
इस गिरावट के प्रभाव का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का मार्केटकैप 1.49 ट्रिलियन डॉलर है। 
एनवीडिया के शेयर 9 नवंबर को 178.67 डॉलर पर बंद हुए, जो उनके 52-सप्ताह के उच्चतम स्तर से लगभग 26.6 प्रतिशत की गिरावट है।
यह गिरावट ऐसे समय पर आई है, जब कंपनी तिमाही नतीजों की घोषणा 17 नवंबर को करने वाली है। निवेशक वैश्विक एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर हो रहे खर्च की स्थिरता और उन्नत सेमीकंडक्टर चिप्स की मांग पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।
कंपनी की चुनौतियों में एक और बात जुड़ गई है, वह है सीईओ हुआंग से जुड़े हालिया घटनाक्रम, जिसके चलते चिप निर्माता कंपनी के नेतृत्व पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
खबरों के मुताबिक, हुआंग ने सिंगापुर स्थित डेटा सेंटर कंपनी मेगास्पीड की पूर्व कार्यकारी अधिकारी के साथ अपने अवैध संबंध को सार्वजनिक रूप से स्वीकार करने से कुछ महीने पहले अक्टूबर 2025 में ही क्राइसिस कम्युनिकेशन फर्म हेलर इंक. की सेवाएं ली थीं। 
उन्होंने आगे बताया कि कंपनी की चिप बिक्री और अमेरिकी निर्यात प्रतिबंधों का उल्लंघन करते हुए चीनी इकाइयों को एडवांस्ड सेमीकंडक्टर भेजे जाने की संभावना को लेकर उठे सवालों के बाद, एनवीडिया की मीडिया रिस्पॉन्स प्रक्रिया में इस कम्युनिकेशंस फर्म को भी शामिल किया गया था।
रिपोर्ट के अनुसार, मेगास्पीड ने लगभग 2 अरब डॉलर कीमत की एनवीडिया चिप्स खरीदी थीं।
रविवार को जारी एक बयान में, जेनसेन हुआंग ने मेगास्पीड की एक पूर्व एग्जीक्यूटिव के साथ अफेयर होने की बात स्वीकार की, हालांकि उन्होंने उस महिला का नाम नहीं बताया।
उन्होंने अपने परिवार और एनवीडिया के कर्मचारियों से भी माफी मांगी।
इसके अलावा, एनवीडिया के बोर्ड ने जेनसेन हुआंग को लेकर एक स्वतंत्र जांच की घोषणा की है। यह कदम उन रिपोर्टों के बाद उठाया गया है जिनमें कहा गया था कि हुआंग को एक विदेशी खुफिया अभियान में निशाना बनाया गया था।
बोर्ड ने कहा कि उनके पास ऐसा मानने का कोई कारण नहीं है कि राष्ट्रीय सुरक्षा या कंपनी की गोपनीय जानकारी से कोई समझौता हुआ है।
--आईएएनएस
 

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ अमिताभ बच्चन ने दी थी अनिल कपूर को यह सलाह, कहा था...]


[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0