businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

DG लॉकर में अपना ड्राइविंग लाइसेंस कैसे ऐड करें, ये रहा पूरा प्रोसेस

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 how to add your driving license to dg locker here is the complete process 859849
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

गाड़ी चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना बेहद जरूरी है। लेकिन कई बार जल्दबाजी में घर से निकलते समय हम अपना वॉलेट या जरूरी दस्तावेज ले जाना भूल जाते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, अब इस समस्या का एक आसान समाधान मौजूद है। 

आप अपने स्मार्टफोन में ही DigiLocker की मदद से ड्राइविंग लाइसेंस की डिजिटल कॉपी सुरक्षित रख सकते हैं। खास बात यह है कि इसके लिए आपको लाइसेंस की फोटो खींचकर अपलोड करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि सरकारी रिकॉर्ड से सीधे अपना डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस हासिल कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि DigiLocker में Driving Licence कैसे ऐड करें, इसकी पूरी प्रक्रिया क्या है और जरूरत पड़ने पर इसे ट्रैफिक पुलिस को कैसे दिखा सकते हैं? 

ड्राइविंग लाइसेंस ऐड करने से पहले जरूरी बातेंः 
अपने ड्राइविंग लाइसेंस नंबर तैयार रखें और DigiLocker अकाउंट में लॉगिन करें। MoRTH से ड्राइविंग लाइसेंस फेच करने के लिए आधिकारिक FAQ के अनुसार अकाउंट में आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए। इसके साथ ही आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस रिकॉर्ड में नाम एक होना जरूरी है। 

डीएल ऐसे करें ऐडः 

1. DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें और अकाउंट बनाएंः 
गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) या ऐप स्टोर (App Store) से आधिकारिक DigiLocker ऐप इंस्टॉल करें। इसके बाद Sign In करें। पहली बार इस्तेमाल कर रहे हैं तो Sign Up पर टैप करें। इसके बाद अपनी जानकारी भरें और मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें। पहले से अकाउंट है तो उसी में लॉगिन कर सकते हैं। 

2. Search Documents सेक्शन खोलेंः 

लॉगिन के बाद सर्च डॉक्यूमेंट (Search Documents), ब्राउज डॉक्यूमेंट (Browse Documents) या फिर गेट मोर इशूड डॉक्यूमेंट्स (Get More Issued Documents) ऑप्शन को ओपन करें। ऐप के वर्जन के अनुसार इसका नाम या स्थान बदल सकता है। सर्च बॉक्स में ड्राइविंग लाइसेंस लिखें। परिणाम में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) या फिर दिखाई दे रहे अपने राज्य परिवहन विभाग का चुनाव करें। 

3. ड्राइविंग लाइसेंस ऑप्शन चुनें और जानकारी भरेंः 

जारीकर्ता (Issuer) का चुनाव करने के बाद कागजातों की लिस्ट में ड्राइविंग लाइसेंस पर टैप करें। अब अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर दर्ज करें। स्क्रीन पर आधार से जुड़ा नाम दिख सकता है और कुछ मामलों में जन्मतिथि या अन्य जानकारी भी मांगी जा सकती है। 

ड्राइविंग लाइसेंस नंबर सावधानी से भरें; गलत अंक या अक्षर से रिकॉर्ड नहीं मिलेगा। 

4. सहमति देकर गेट डॉक्यूमेंट पर टैप करेंः 

जानकारी को चेक करने के बाद सहमति (Consent) बॉक्स दिखाई दे तो उसे पढ़कर टिक करें। फिर गेट डॉक्यूमेंट (Get Document) या फैच डॉक्यूमेंट (Fetch Document) पर टैप करें। इसके बाद DigiLocker सरकारी डेटाबेस में रिकॉर्ड खोजेगा। रिकॉर्ड उपलब्ध होने और जानकारी मेल खाने पर डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस आपके अकाउंट में जुड़ जाएगा। 

5. जारी किए गए कागजात में ड्राइविंग लाइसेंस देखें और डाउनलोड करेंः 
लाइसेंस जुड़ने के बाद इशूड डॉक्यूमेंट (Issued Documents) सेक्शन को ओपन करें और ड्राइविंग लाइसेंस पर टैप करें। यहां पर अपनी डिटेल्स को देखें और उपलब्ध ऑप्शन से PDF डाउनलोड करें। ट्रैफिक चेकिंद के समय ऐप में इशूड डॉक्यूमेंट वाला कागजात दिखाएं। फोन में स्वयं अपलोड की गई फोटो या PDF, सरकारी स्रोत से जारी डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस नहीं होती। 

वेबसाइट से ड्राइविंग लाइसेंस कैसे जोड़ें? 

ब्राउजर में digilocker.gov.in खोलें और लॉगिन करें। सर्च डॉक्यूमेंट (Search Documents), ब्राउज डॉक्यूमेंट (Browse Documents) में जाकर MoRTH/संबंधित परिवहन विभाग चुनाव करें। अब आप ड्राइविंग लाइसेंस ऑप्शन को ओपन करें, ड्राइविंग लाइसेंस नंबर व मांगी गई जानकारी भरें, सहमति दें और गेट डॉक्यूमेंट (Get Document) पर क्लिक करें। सफल होने पर लाइसेंस इशूड डॉक्यूमेंट (Issued Documents) में दिखाई देगा। वेबसाइट पर मेन्यू का क्रम अलग हो सकता है। 

DigiLocker में ड्राइविंग लाइसेंस नहीं जुड़ रहा तो क्या करें? 

अगर DigiLocker (डिजिलॉकर) में No record available in issuer database (नो रिकॉर्ड अवेलेबल इन इशूअर डेटाबेस) का मैसेज दिखाई देता है, तो सबसे पहले अपना ड्राइविंग लाइसेंस नंबर को चेक करें। DigiLocker FAQ के अनुसार, अगर आपके लाइसेंस का रिकॉर्ड National Register (नेशनल रजिस्टर) में उपलब्ध नहीं है, तो उसे फेच (Fetch) नहीं किया जा सकता। इसके अलावा, नाम या अन्य जानकारी का मिलान नहीं होने पर भी यह परेशानी आ सकती है। 

ऐसे में अपने ड्राइविंग लाइसेंस और आधार की जानकारी को चेक करें। इसके बाद परिवहन पोर्टल पर लाइसेंस का स्टेटस (Status) देखें या संबंधित RTO से संपर्क करके अपना रिकॉर्ड अपडेट कराने के लिए कहें। अगर आपका आधार पहले से किसी दूसरे DigiLocker अकाउंट से जुड़ा है, तो पुराने अकाउंट की लॉगिन जानकारी रिकवर (Recover) करें।

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]


[@ इस अभिनेत्री को पांच बार किया प्रपोज]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0