businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

150 किमी की रेंज और कीमत 65,000 से शुरू, बिना लाइसेंस के चलाएं ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 10, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 with a range of 150 km and prices starting at ₹65000 ride this electric scooter without a license 859852
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

पेट्रोल के लगातार बढ़ते दाम आम आदमी की जेब पर हर महीने भारी बोझ डालते हैं जिसके चलते लोग डेली यूज के लिए अब इलेक्ट्रिक व्हीकल्स या स्कूटर्स की तरफ जा रहे हैं। हालांकि, कई बार कम रेंज और बेसिक डिजाइन वाले लो-स्पेक स्कूटर्स रोजाना की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाते और लंबी राइड्स में दिक्कतें आती हैं। इसके लिए यहां हम आपको Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताएंगे जो न सिर्फ आपका पेट्रोल का खर्च बचाएगा बल्कि यह कम कीमत में कई फीचर्स से लैस भी है। साथ ही, इसे तो ड्राइविंग लाइसेंस की भी जरूरत नहीं पड़ती। 

मोटर और परफॉर्मेंसः 
Zelio Legender इलेक्ट्रिक स्कूटर में 48/60V या 60/72V BLDC या 250W PMSM हब मोटर दी गई है जिसकी पीक पावर 250W है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप-स्पीड 25kmph है जो कम स्पीड वाली कैटेगरी में आती है जिस वजह से इसे ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ती। साथ ही, मोटर को सुरक्षित रखने के लिए इसे IP67 रेटिंग मिली हुई है। वेरिएंट के मुताबिक इसकी रेंज 65 से 150 किमी तक होने का दावा किया जाता है। वहीं, कंपनी के मुताबिक Zelio Legendar Lithim-ion (74V/32Ah) इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 150 किमी तक की लंबी रेंज दे सकता है। 

टायर ब्रेक और सस्पेंशनः 

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में आगे का टायर 90/90-12 साइज का ट्यूबलेस टायर है जो अलॉय व्हील्स के साथ आता है तो वहीं पीछे का टायर वेरिएंट के मुताबिक 90/90-12 या 90-100/10 साइज का है। वहीं, ब्रेकिंग के लिए इसमें आगे डिस्क ब्रेक दिया गया है और पीछे का ब्रेक वेरिएंट के आधार पर डिस्क या ड्रम सेटअप मिलता है। इसके अलावा, इसमें आगे का सस्पेंशन टेलीस्कोपिक है और पीछे की तरफ स्प्रिंग-लोडेल ड्यूल शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। 

क्या मिलते हैं फीचर्स? 

Zelio के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में फुल LED हेडलाइट, टेललाइट और DRL के साथ टर्न सिग्नल लैंप दिए गए हैं। इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर डिजिटल स्पीडोमीटर और ओडोमीटर के साथ आता है। वहीं, स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो इसमें कीलेस इग्निशन, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ सेंट्रल लॉकिंग, USB चार्जिंग पोर्ट, रिवर्स असिस्ट और चुनिंदा मॉडल में SOS अलर्ट की सुविधा भी दी गई है।

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ इस एक गाने ने मलाइका को रातों रात बनाया था स्टार, जानते हैं फिगर मेंटेन के राज ...]


[@ प्रदूषण का आंखों पर होता है ये असर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0