businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

ह्यूंडई क्रेटा के इंटीरियर की पहली झलक आई सामने, ज्यादा स्पेस और फीचर्स के साथ 2027 में हो सकती है लॉन्च

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 hyundai creta first interior revealed launch expected in 2027 with more space and features 859967
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

ह्यूंडई ने बेयोन को 10 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया है। इसके बाद कंपनी की मिड-साइज SUV Hyundai Creta को बड़ा, ज्यादा फीचर-लोडेड और प्रीमियम बनाने जा रही है। हालिया स्पाई शॉट्स में अगली जनरेशन की Creta भारी camouflage में दिखाई दी है। इसका बाहरी डिजाइन ढका है, लेकिन केबिन की कुछ झलक सामने आई है। इससे संभावित बदलावों का अंदाजा मिलता है। 

स्पाई शॉट्स में बड़ी बॉडी के संकेतः 
नई Hyundai Creta में मौजूदा मॉडल से बड़ी और बदला हुआ डिजाइन देखने के लिए मिला है। पूरी SUV camouflage से ढकी है, इसलिए बाहरी डिजाइन की बारीकियां साफ नहीं हैं। सामने आई झलक इसे ज्यादा बड़ा और प्रीमियम बनाने की संभावना है। 

डैशबोर्ड पर बड़ा Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टमः 

वीडियो में डैशबोर्ड का अधिकतर हिस्सा ढका हुआ है। इसलिए Pleos इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर साफ नजर नहीं आते। नई Creta में बड़ा सेंट्रल डिस्प्ले और ड्राइवर के सामने पतला, हॉरिजॉन्टल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिल सकता है। Pleos सॉफ्टवेयर मौजूदा Hyundai सिस्टम से अधिक उन्नत होने की उम्मीद है। 

Off-White और Grey कलर वाला केबिनः 
स्पाई वीडियो में केबिन के अंदर Off-White और Grey कलर की थीम दिखाई दी है। यही कलर सीट अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम्स तक पर देखने के लिए मिले हैं। सेंटर कंसोल पर भी समान कलर कॉम्बीनेशन और लाइन पैटर्न नजर आते हैं। ये एलिमेंट्स केबिन को प्रीमियम लुक दे सकते हैं। 

सेंटर कंसोल और फ्रंट सीटों में बदलावः 

आगे की सीटों के बीच सेंटर आर्मरेस्ट और एक-दूसरे के पीछे रखे दो कप होल्डर दिखाई देते हैं। ये अडेप्टिव हो सकते हैं। दोनों फ्रंट सीटों में इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट मिलने की उम्मीद है। को-ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिक होने से बॉस मोड भी दिया जा सकता है, जिससे पीछे बैठा यात्री आगे की सीट की पोजिशन एडजस्ट कर सकेगा। मौजूदा Creta Electric और Alcazar में यह फीचर मिलता है। Tata Sierra में भी Boss Mode है, लेकिन वह मैन्युअल है।

[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]


[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]


[@ ये"सुपर फूड्स"सर्दियों की समस्याएं रखें दूर]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0