businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

फोर्स ट्रैवलर ईवी 2027 में होगी लॉन्च, 70kWh की बैटरी के साथ मिलेगी 14 पैसेंजर्स की सीट

Source : business.khaskhabar.com | Nov 11, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 force traveller ev to launch in 2027 will get 14 passenger seating with 70kwh battery 859965
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

फोर्स मोटर्स ने साल 2020 में अपनी T1N मोनोकोक इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म शोकेस किया था और घोषणा की थी कि जल्द ही अपना इलेक्ट्रिक ट्रैवलर वैन लेकर आएगा। अब कंपनी इस नेक्स्ट जेनरेशन की Traveller EV की टेस्टिंग कर रही है। इसे लेकर कंपनी के कंफर्म किया है कि इसके साल 2027 में जनवरी से मार्च के बीच में इसकी लॉन्च होने की उम्मीद है। 

बैटरी और परफॉर्मेंसः 
Forcce Motors ने e-Traveller Smart Citibus EV को अनवील किया है जो 70kWh के बैटरी पैक के साथ आती है। इस बस में 14 पैसेंजरों और ड्राइवर के बैठने की जगह या सीट दी गई है। Force Traveller EV का व्हीलबेस 3,350mm लंबा है और इसकी कुल लंबाई 5,415mm है। इसके अलावा, इसमें इलेक्ट्रिक से चलने वाला जैक-नाइफ डोर, एसी, 1.8 मीटर की स्टैंडिंग हाइट दी गई है। साथ ही, अंदर और बाहर दोनों तरफ कैमरा और GPS की सुविधा भी मिलेगी। 

इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्मः 
कंपनी ने Electric Traveller बनाया है जिस पर फोर्स की कई इलेक्ट्रिक वैन लॉन्च की जाएंगी। इस इलेक्ट्रिक वैन प्लैटफॉर्म से शहर के अंदर चलने वाली इलेक्ट्रिक एंबुलेंस जैसे इस्तेमाल के लिए भी तैयार किए जाएंगे। हालांकि, Force Traveller EV और इसकी लॉंचिंग के बार में ज्यादा जानकारी अभी तक सामने नहीं आई हैं। हालांकि, इसे जनवरी 2027 से मार्च 2027 के बीच लॉन्च किया जा सकता है। 

Urbania EV और इलेक्ट्रिक मोबिलिटीः 
Premium Urbania का एक इलेक्ट्रिक वर्जन भी तैयार किया जा रहा है और इसे ट्रैवलर ईवी के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद लाया जाएगा। छोटी कारों और SUV की तुलना में बड़े कमर्शियल व्हीकल्स में डीजल की जगह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी अपनाने की तरफ धीरे-धीरे बढ़ेगी। हालांकि, e-Traveller Smart Citibus EV के अलावा इसके और भी वेरिएंट के भी लॉन्च किए जाने की भी संभावना है। Force Motors ने इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिफिकेशन, हाइब्रिड ड्राइवलाइन तकनीक और डिजिटाइजेशन में कुल 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करने का वादा किया है।

[@ अनूठा कारनामा, महिला ने बालों से बनाया कोट]


[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0