businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत के कोर सेक्टर की वृद्धि दर सितंबर में 30 महीने के उच्चतम स्तर 7.9 प्रतिशत पर पहुंची

Source : business.khaskhabar.com | Oct 21, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indias core sector growth reaches 30 month high of 79 in september 855059नई दिल्ली। भारत के आठ प्रमुख बुनियादी उद्योगों की वृद्धि दर सितंबर में बढ़कर 30 महीने के उच्चतम स्तर 7.9 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल के इसी महीने की तुलना में इस वृद्धि में लौह अयस्क, बिजली, कोयला, रिफाइनरी उत्पाद, सीमेंट और इस्पात क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन का प्रमुख योगदान रहा। यह जानकारी  वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों में दी गई। 

सितंबर में लौह अयस्क के उत्पादन में 18.4 प्रतिशत की जोरदार वृद्धि दर्ज की गई। उत्पादन प्रक्रिया में लौह अयस्क के व्यापक इस्तेमाल और औद्योगिक विकास में इसके योगदान को देखते हुए इसे संशोधित कोर इंडस्ट्रीज इंडेक्स (आईसीआई) की नई श्रृंखला में एक नई मद के रूप में शामिल किया गया है। इसके साथ ही नई श्रृंखला में प्रमुख उद्योगों की संख्या आठ से बढ़कर नौ हो गई है। इस नई श्रृंखला को पहली बार पिछले महीने लागू किया गया था।

सितंबर के दौरान बिजली उत्पादन में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि कोयला उत्पादन 10.7 प्रतिशत बढ़ा। महीने के दौरान रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में भी 10.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आर्थिक गतिविधियों के बढ़ते स्तर के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की मांग में तेजी आने से इस क्षेत्र को मजबूती मिली।

सीमेंट क्षेत्र में 10.3 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि दर्ज की गई, जबकि इस्पात उत्पादन में 4.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई। राजमार्गों, बंदरगाहों और रेलवे जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में सरकार के भारी निवेश के कारण मांग मजबूत बनी रही, जिससे इन क्षेत्रों को समर्थन मिला।

हालांकि, सितंबर में उर्वरक, प्राकृतिक गैस और कच्चे तेल के उत्पादन में नकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

अगस्त 2026 के अंतिम सूचकांक को 119.2 से संशोधित कर 120.4 कर दिया गया है। इसके अनुसार, सालाना वृद्धि दर को भी 4.8 प्रतिशत से संशोधित कर 5.9 प्रतिशत कर दिया गया है।

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान प्रमुख उद्योगों के सूचकांक की संचयी वृद्धि दर अब 5.1 प्रतिशत रही, जबकि पिछले वर्ष की इसी अवधि में यह 2.5 प्रतिशत थी। यह बुनियादी ढांचा उद्योगों की वृद्धि में तेजी को दर्शाता है।

उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) के आर्थिक सलाहकार कार्यालय ने इस साल जुलाई में पहली बार आधार वर्ष 2022-23 के साथ प्रमुख उद्योगों के सूचकांक (आईसीआई) की संशोधित श्रृंखला जारी की थी। इस नई श्रृंखला ने आधार वर्ष 2011-12 वाली पुरानी श्रृंखला का स्थान लिया है।

--आईएएनएस

[@ फिल्म का ट्रेलर ही 7 घंटे का तो पूरी फिल्म....]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ क्या आप जानते है खांसी का इलाज है चॉकलेट!]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0