businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

होली से पहले ड्राई फ्रूट्स बाजार में मिला-जुला रुख, काजू में हल्की तेजी, बादाम स्थिर, किशमिश में सबसे ज्यादा उछाल

Source : business.khaskhabar.com | Feb 27, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 ahead of holi the dry fruit market is experiencing a mixed trend cashews are slightly up almonds are stable and raisins are seeing the biggest jump 795054जयपुर। ड्राई फ्रूट्स में इस दिनों तेजी मंदी  दोनों तरह की स्थिति बनी हुई है। होली नजदीक आने से डिमांड बढ़ रही है, लेकिन सप्लाई और आयात के कारण कई आइटम्स में अलग-अलग ट्रेंड दिख रहा है। मानसरोवर स्थित गृहलक्ष्मी स्टोर पर मेवा मोह ब्रांड नाम से ड्राई फ्रूट्स एवं इम्पोर्टेड ड्राई फ्रूट्स बैरीज, नट्स, सीड्स एवं खजूर की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराई गई है। गृहलक्ष्मी स्टोर के संचालक विकास गुप्ता ने बताया कि काजू के भावों में मामूली तेजी है। पिछले साल काजू के भाव 15 से 20 फीसदी तक उछल गए थे। वर्तमान में काजू 900 से 1200 रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। किशमिश में सबसे ज्यादा  तेजी बनी हुई है। इसके भाव 400 से 500 रुपए प्रति किलो तक बोले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में किशमिश की पैदावार घटने से इसकी कीमतों में तेजी का रुख बना है। होली  एवं शादी सीजन  में ड्राई फ्रूट गिफ्ट पैक की मांग ज्यादा रहती है। बादाम में सप्लाई पर्याप्त होने से ज्यादा तेजी नहीं है। तेजी का मुख्य कारण शादी व त्योहार की मांग, आयात महंगा होना,  कुछ फसलों में उत्पादन कम तथा स्टॉकिस्टों की खरीद बढ़ना है। 

[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]


[@ ऎसा करने से चमकेगी किस्मत]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]