जुलाई में व्यापारियों को किया जाने वाला डिजिटल भुगतान 19.6 प्रतिशत बढ़कर 11.73 लाख करोड़ रुपए पर पहुंचा: रिपोर्ट
रिपोर्ट के अनुसार, यूपीआई-व्यापारी भुगतान (पी2एम) और क्रेडिट कार्ड लेनदेन डिजिटल भुगतान प्रणाली के प्रमुख वृद्धि चालक बने रहे। जुलाई में यूपीआई-आधारित व्यापारी भुगतान में सालाना आधार पर 23.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि क्रेडिट कार्ड खर्च में 7.4 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया।
वित्त वर्ष 2026-27 के लिए दाखिल किए गए 7 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न
विभाग ने कहा, "आकलन वर्ष 2026-27 के लिए 7 करोड़ से अधिक आईटीआर पहले ही दाखिल किए जा चुके हैं।" इसके साथ ही पात्र करदाताओं को अंतिम समय का इंतजार न करने और जल्द से जल्द रिटर्न दाखिल करने की सलाह दी गई है।
पिछले 12 वर्षों में भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता में 275 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी, 300 गीगावाट का आंकड़ा पार: प्रल्हाद जोशी
केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने गुरुवार को कहा कि भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से स्थापित ऊर्जा क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार कर लिया है और यह लगभग 302-303 गीगावाट तक पहुंच गई है।
ई 20 पेट्रोल को ई 10 से बदलने की कोई योजना नहीं, पुराने वाहनों के लिए अलग विकल्प पर चल रही चर्चा: बीपीसीएल
कंपनी की वार्षिक आम बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में बीपीसीएल के चेयरमैन ने कहा कि कुछ हलकों में यह बहस चल रही है कि पुराने वाहनों को कम एथेनॉल मिश्रण वाले ईंधन की सुविधा मिलनी चाहिए या नहीं।
भर्ती प्रक्रिया में एआई का तेजी से बढ़ रहा प्रभाव, बदलाव ला रही है नई तकनीक : रिपोर्ट
डेलॉइट इंडिया की कैंपस वर्कफोर्स ट्रेंड्स 2026 रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में कैंपस भर्ती अब पहले की तुलना में अधिक रणनीतिक, कौशल-आधारित और प्रौद्योगिकी संचालित हो गई है। कंपनियां शुरुआती करियर वाले प्रतिभाशाली युवाओं को आकर्षित करने के लिए अधिक निवेश कर रही हैं और इंटर्नशिप से स्थायी नौकरी तक पहुंचाने वाले कार्यक्रमों को मजबूत बना रही हैं।
पीएम जन-धन खातों की संख्या 59 करोड़ के पार, जमा राशि 3.17 लाख करोड़ रुपए हुई: केंद्र
मंत्रालय ने बयान में कहा कि पीएमजेडीवाई के तहत 78 प्रतिशत खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में खोले गए हैं और इनमें से 56 प्रतिशत खातों का स्वामित्व महिलाओं के पास है। 19 अगस्त, 2026 तक प्रति खाता औसत जमा राशि 5,356 रुपए है।
भारत और जापान ने स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने पर जताई सहमति, नवाचार और डीप-टेक सहयोग को मिलेगा बढ़ावा
भारत और जापान ने स्टार्टअप, डीप-टेक, नवाचार और एमएसएमई क्षेत्र में सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाने की प्रतिबद्धता जताई है।
सितंबर में अमेरिका दौरे पर जा सकते हैं पीयूष गोयल, जी-20 बैठक के दौरान अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर से हो सकती है अहम वार्ता
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल सितंबर के अंत में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं।
जुलाई में भारत के इंजीनियरिंग निर्यात में 18 प्रतिशत की जोरदार बढ़ोतरी, 12.24 अरब डॉलर पर पहुंचा निर्यात
इंजीनियरिंग निर्यात क्षेत्र का मजबूत प्रदर्शन चालू वित्त वर्ष 2026-27 के शुरुआती चार महीनों में भी जारी रहा है। अप्रैल से जुलाई के दौरान प्रत्येक महीने इंजीनियरिंग निर्यात 10 अरब डॉलर से ऊपर बना रहा। इस अवधि में कुल इंजीनियरिंग निर्यात 46.38 अरब डॉलर रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 39.24 अरब डॉलर था।
FSSAI की कार्रवाई: खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दिल्ली के फाइव स्टार होटल अंदाज और जेडब्ल्यू मैरियट को नोटिस
एफएसएसएआई द्वारा जुनिपर होटल्स प्राइवेट लिमिटेड संचालित अंदाज दिल्ली में किए गए निरीक्षण के दौरान लगभग 87 किलोग्राम एक्सपायर्ड मिठाइयां बरामद हुईं। इसके अलावा एक्सपायर्ड केक बेस और ब्रेड पैकेट भी पाए गए। निरीक्षण टीम ने इन खाद्य पदार्थों को मौके पर ही नष्ट करवा दिया।
ब्लूमबर्ग मीडिया ने 'ब्लूमबर्ग इंडिया' को किया लॉन्च, प्रीमियम बिजनेस और मार्केट कवरेज एक ही जगह पर होगी उपलब्ध
ब्लूमबर्ग मीडिया ने बुधवार को ब्लूमबर्ग इंडिया के आधिकारिक लॉन्च की घोषणा की। यह निवेशकों, बिजनेस लीडर्स और निर्णय लेने वालों के लिए तैयार किया गया एक नया प्रीमियम डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म है, जहां भारत की अर्थव्यवस्था, बाजारों और कारोबार से जुड़ी गहन जानकारी उपलब्ध होगी।
वैश्विक रक्षा बाजार में भारत के लिए अपार संभावनाएं, एमएसएमई के जरिए मजबूत हो रही स्वदेशी रक्षा आपूर्ति शृंखला: एसोचैम
एसोचैम की राष्ट्रीय रक्षा और एयरोस्पेस परिषद (नेशनल काउंसिल ऑन डिफेंस एंड एयरोस्पेस) के चेयरमैन राजीव गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि वैश्विक रक्षा बाजार में भारत की बढ़ती भूमिका इस बात पर निर्भर करेगी कि देश उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए कितना दृढ़ संकल्प दिखाता है।