भारत ने गरीबी उन्मूलन में रचा इतिहास, पाकिस्तान की हालत बेहद खराब : रिपोर्ट
लेख में कहा गया है कि इसका परिणाम यह हुआ कि जहां भारत ने अब तक की सबसे तीव्र गति से अत्यधिक गरीबी में कमी दर्ज की, वहीं पाकिस्तान ने इसके विपरीत परिणाम प्राप्त किए और अपनी नीति को उलट दिया, जिससे वह दक्षिण एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में अकेला रह गया है।
भारत की जीडीपी के तीसरी तिमाही में 7.7 प्रतिशत और पूरे वित्त वर्ष 27 में 7.4 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान: बोफा
भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वित्त वर्ष 27 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर अवधि) में सालाना आधार पर 7.7 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। इस दौरान सकल मूल्य संवर्धित (जीवीए) 8.1 प्रतिशत की दर से बढ़ सकता है। यह जानकारी बोफा (बैंक ऑफ अमेरिका) ग्लोबल रिसर्च की ओर से गुरुवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।
कैबिनेट ने स्टैंड-अप इंडिया योजना को 2031 तक बढ़ाया, 2.5 लाख अतिरिक्त उद्यमियों को मिलेगा लाभ
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को स्टैंड-अप इंडिया योजना को अगले पांच वर्षों के लिए यानी 31 मार्च, 2031 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी। इसके लिए 4,111 करोड़ रुपए का ऋण गारंटी कोष बनाया गया है। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं, अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देना है।
अमूल ने बढ़ाए दूध के दाम, 12 नवंबर से नई कीमतें होंगी लागू
देश की प्रमुख डेयरी कंपनी 'अमूल' ने ताजा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन (जीसीएमएमएफ) ने बताया कि 12 नवंबर 2026 से देशभर में अमूल के प्रमुख दूध उत्पादों की कीमतों में लगभग 4 से 5 प्रतिशत तक की वृद्धि की जाएगी।
आरबीआई के रेपो रेट में बढ़ोतरी का दिखने लगा असर; कई सरकारी और निजी बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में किया इजाफा
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से बीते महीने रेपो रेट में 25 आधार अंक की वृद्धि करने के बाद, देश के निजी और सरकारी बैंकों ने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ फंड्स बेस्ड लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) को बढ़ाना शुरू कर दिया है। इसमें एचडीएफसी बैंक, एसबीआई, पीएनबी, बैंक ऑफ बड़ौदा के साथ कई बैंकों का नाम शामिल है।
मदर डेयरी ने बढ़ाई दूध की कीमतें, 12 नवंबर से नई दरें होंगी लागू
देश की प्रमुख डेयरी कंपनी मदर डेयरी ने अपने विभिन्न तरल दुग्ध (लिक्विड मिल्क) उत्पादों की कीमतों में 2 से 4 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की है। नई कीमतें 12 नवंबर 2026 से लागू होंगी। वहीं, अमूल ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की घोषणा की है।
अदाणी ग्रुप की कच्छ कॉपर ने चिली के प्रमुख तांबा क्षेत्र में खोज के लिए कोडेल्को के साथ साझेदारी की
अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) के पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी कच्छ कॉपर लिमिटेड (केसीएल) और चिली की कोडेल्को ने गुरुवार को उत्तरी चिली के एंटोफगास्टा क्षेत्र के कैलामा कॉपर बेल्ट में स्थित कबुरकाला परियोजना में रणनीतिक अन्वेषण साझेदारी का ऐलान किया।
सरकार ने लिथियम-आयन ब्लैक मास सहित बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक
पिछले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने महत्वपूर्ण खनिजों के प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए 2,814 करोड़ रुपए के पूंजीगत व्यय सहायता योजना को मंजूरी दी थी। यह राशि पांच वर्षों की अवधि में खर्च की जाएगी।
क्वांटास एयरवेज 850 लोगों की करेगा छंटनी, भारत शिफ्ट होंगी नौकरियां
ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटास एयरवेज ने कंसल्टिंग फर्म एक्सेंचर के साथ एक नई टेक्नोलॉजी साझेदारी के तहत लगभग 850 नौकरियों में कटौती करने और कई बैक-ऑफिस कार्यों को आउटसोर्स करने की योजना बनाई है। इनमें से ज्यादातर नौकरियों को भारत में स्थानांतरित किए जाने की उम्मीद है। यह जानकारी रिपोर्ट्स में दी गई।