अदाणी पावर ने ईएसजी प्रदर्शन में सुधार कर प्राप्त किए 66 अंक, 'एस्पायरिंग' रेटिंग बरकरार
देश की सबसे बड़ी निजी ताप विद्युत उत्पादक कंपनी अदाणी पावर लिमिटेड (एपीएल) ने सोमवार को कहा कि उसके पर्यावरण, सामाजिक और सुशासन (ईएसजी) प्रदर्शन में सुधार दर्ज किया गया है। कंपनी का ईएसजी स्कोर बढ़कर 66 हो गया है, जो पिछले मूल्यांकन में 65 था। इसके साथ ही कंपनी ने भारतीय ताप विद्युत, मिश्रित ईंधन और एकीकृत ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों के मुकाबले अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखी है।
सऊदी अरब की अल्फानार भारत के विंड टरबाइन निर्माता सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर का करेगी निवेश, वैश्विक विस्तार को मिलेगी गति
सऊदी अरब की प्रमुख ऊर्जा और अवसंरचना कंपनी अल्फानार ग्रुप भारत स्थित अपनी पवन टरबाइन विनिर्माण कंपनी सेनवियन में 10 करोड़ डॉलर (लगभग 830 करोड़ रुपए) का निवेश करने जा रही है। इस निवेश का उद्देश्य कंपनी के उत्पाद विकास को मजबूत करना, नई तकनीकों पर काम तेज करना और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार को गति देना है।
आरबीआई ने रिवर्स रेपो नीलामी के माध्यम से जुटाई 3.53 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बैंकिंग प्रणाली में मौजूद अतिरिक्त नकदी को नियंत्रित करने के लिए सोमवार को एक दिन की अवधि वाली ओवरनाइट वेरिएबल रेट रिवर्स रेपो (वीआरआरआर) नीलामी के माध्यम से 3.53 लाख करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाई है। यह कदम वित्तीय प्रणाली में बढ़ी हुई तरलता को संतुलित रखने और मौद्रिक स्थिरता बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया गया है।
नॉमिनल जीडीपी के आकलन को कम बताना बिना किसी तर्क के लिखी गई कहानी जैसा: एसबीआई रिसर्च
एसबीआई रिसर्च ने अपनी रिपोर्ट में मंगलवार को कहा कि कुछ बुद्धिजीवियों द्वारा वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही की नॉमिनल जीडीपी अनुमान में 6 लाख करोड़ रुपए और वित्त वर्ष 23 की पहली तिमाही से वित्त वर्ष 26 की दूसरी तिमाही के बीच 42 लाख करोड़ रुपए की कमी बताना बिना किसी तर्क के लिखी गई कहानी जैसा है।
7 सितंबर से बदल जाएंगे शेयर बाजार के कई नियम, प्री-ओपन सेशन से लेकर गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ ट्रेडिंग तक जानिए निवेशकों के लिए क्या-क्या बदलेगा
भारतीय शेयर बाजार में कारोबार करने वाले निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए 7 सितंबर 2026 से कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू होने जा रहे हैं। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) प्री-ओपन सेशन, ईटीएफ की कीमत निर्धारण प्रक्रिया और प्राइस बैंड से जुड़े नियमों में संशोधन कर रहा है।
भारत यूरोप के लिए डीजल का एक महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है: रिपोर्ट
वैश्विक ऊर्जा व्यापार में भारत की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है। ऊर्जा खुफिया फर्म वोर्टेक्सा की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस से डीजल आपूर्ति में तेज गिरावट और...
एफसीएनआर (बी) के जरिए डॉलर आकर्षित करने में आईसीआईसीआई बैंक, आरबीएल बैंक और एचएसबीसी रहे सबसे आगे
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से डॉलर आकर्षित करने के लिए शुरू की गई विदेशी मुद्रा अनिवासी (बैंक) या एफसीएनआर (बी) जमा स्कीम को निवेशकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है और इसमें 127.22 अरब डॉलर का इनफ्लो दर्ज किया गया है।
भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष और महत्वपूर्ण खनिजों पर समझौतों की तैयारी में: एस. जयशंकर
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने शुक्रवार को कहा कि भारत और पोलैंड साइबर सुरक्षा, अंतरिक्ष, स्वच्छ कोयला, वर्गीकृत जानकारी और महत्वपूर्ण खनिजों सहित विभिन्न क्षेत्रों में समझौतों पर काम कर रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि ये समझौते द्विपक्षीय संबंधों में गहराई और मजबूती दोनों लाएंगे।