इंडिगो को दूसरी तिमाही में हुआ 1,879 करोड़ रुपए का घाटा; आय में 26 प्रतिशत का उछाल
कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि तिमाही के दौरान उसका समेकित शुद्ध घाटा 1,879 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,582 करोड़ रुपए था।
भारत में खपत मजबूत, दूसरी तिमाही में GDP ग्रोथ 7.35 प्रतिशत रहने का अनुमान : वित्त मंत्रालय
भारतीय अर्थव्यवस्था की गति मजबूत बनी हुई है और वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में जीडीपी के 7.35 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है। यह जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा गुरुवार को जारी अक्टूबर की मासिक समीक्षा में दी गई।
ग्रीन हाइड्रोजन में भारत बना दुनिया का अग्रणी देश, 9.5 अरब डॉलर के समझौते हुए: प्रल्हाद जोशी
भारत की कंपनियों द्वारा ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति के लिए किए गए कुल ऑफटेक एग्रीमेंट अक्टूबर 2026 तक बढ़कर 5,55,610 मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से अधिक के हो गए हैं। इसके साथ ही भारत ग्रीन हाइड्रोजन की आपूर्ति संबंधी प्रतिबद्धताओं में दुनिया का अग्रणी देश बन गया है। यह जानकारी सरकार की ओर से गुरुवार को दी गई।
ईएसआईसी ने 31 दिसंबर तक बढ़ाई एमनेस्टी स्कीम की अवधि, कोर्ट के बाहर सुलझ सकेंगे विवाद
भारत सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसने नई एमनेस्टी स्कीम 2025 की अवधि 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है, ताकि नियोक्ताओं और बीमित व्यक्तियों को लंबित मामले सुलझाने के लिए ज्यादा समय मिल सके।
म्यूचुअल फंड्स में एक नवंबर से डिफॉल्ट होगा डायरेक्ट प्लान, निवेशकों को मिलेगा ज्यादा रिटर्न
एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (एएमसी) के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर म्यूचुअल फंड स्कीमों में एक नवंबर से डायेक्ट प्लान डिफॉल्ट होंगे। यह जानकारी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के चेयरमैन तुहिन कांत पांडे की ओर से दी गई।
विज्ञान पर फोकस से स्थानीय उत्पादन को मिल रहा बढ़ावा, बायोइकोनॉमी बीते 12 वर्षों में 19 गुना बढ़ी : जितेंद्र सिंह
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने बुधवार को कहा कि मोदी सरकार की ओर से विज्ञान पर फोकस बढ़ाने से स्थानीय उत्पादन को सपोर्ट मिल रहा है और देश की बायोइकोनॉमी बीते 12 वर्षों में करीब 19 गुना बढ़ गई है।
भारतीय उत्पादों को ग्लोबल स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना जरूरी : पीयूष गोयल
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भारतीय उत्पादों और सेवाओं को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार उद्योग से जुड़े लोगों के साथ लगातार संवाद बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि भारत की एक भरोसेमंद व्यापारिक साझेदार के रूप में पहचान मजबूत हो सके।
सितंबर में औद्योगिक उत्पादन 6.7 प्रतिशत बढ़ा, मैन्युफैक्चरिंग और बिजली क्षेत्र ने दिखाई मजबूत रफ्तार
भारत के औद्योगिक क्षेत्र ने सितंबर 2026 में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) में सालाना आधार पर 6.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस वृद्धि में विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र की 7.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी और बिजली एवं गैस आपूर्ति क्षेत्र की 11.2 प्रतिशत की मजबूत वृद्धि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कैबिनेट ने 'प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना' को दी मंजूरी; 7,395 करोड़ रुपए की स्कीम से 2.55 लाख पंचायतों को मिलेगा फायदा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री विकसित ग्राम स्वराज योजना (पीएम वीजीएसवाई) को वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक लागू करने के लिए मंजूरी दे दी है।
अदाणी एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही में दमदार प्रदर्शन, राजस्व 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपए पहुंचा
अदाणी समूह की प्रमुख कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (एईएल) ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मजबूत वित्तीय प्रदर्शन दर्ज किया है। कंपनी का समेकित राजस्व सालाना आधार पर 74 प्रतिशत बढ़कर 38,023 करोड़ रुपए पहुंच गया।
तमिलनाडु में ऑटो का नया किराया लागू, न्यूनतम चार्ज 50 रुपए तय
सरकार ने इस संबंध में राजपत्र में अधिसूचना जारी की है, जिसमें वेटिंग चार्ज और रात के सफर और घाट रोड पर यात्रा के लिए अलग दरें भी तय की गई हैं। राज्य परिवहन प्राधिकरण और संबंधित क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरणों को इस किराए को लागू करने का निर्देश दिया गया है।