businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने से भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 2 प्रतिशत से अधिक गिरकर खुला

Source : business.khaskhabar.com | Mar 19, 2026 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 indian stock market plummets amid rising tensions in the middle east sensex opens over 2 lower 799454मुंबई । भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में बड़ी गिरावट के साथ खुला। इस दौरान सेंसेक्स 1,942.22 अंक या 2.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,750.92 और निफ्टी 580 अंक या 2.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,197.75 पर था।  
बाजार में चौतरफा गिरावट देखी जा रही है। रियल्टी, प्राइवेट बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, पीएसयू बैंक, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, सर्विसेज, डिफेंस और मेटल के साथ सभी सूचकांक लाल निशान में थे। 
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,194.40 अंक या 2.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 55,095.45 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 246.50 अंक या 1.52 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,930.95 पर था। 
सेंसेक्स पैक में 30 में से 28 शेयर लाल निशान में थे। एचडीएफसी बैंक, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, एमएंडएम, ट्रेंट, इटरनल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट,बजाज फिनसर्व और इंडिगो लूजर्स थे। केवल एनटीपीसी और पावर ग्रिड ही हरे निशान में थे। 
बाजारों में गिरावट की वजह मध्य पूर्व में तनाव बढ़ने को माना जा रहा है। अमेरिका-इजराइल ने बुधवार को दक्षिणी ईरान में साउथ पार्स गैस फील्ड और असालुयेह शहर की तेल-गैस सुविधाओं पर एयरस्ट्राइक और ईरान के द्वारा कतर सबसे बड़े गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर मिसाइल हमले के बाद पश्चिम एशिया में तनाव चरम पर पहुंच गया है। इससे कच्चे तेल की कीमत में भी बड़ा उछाल देखा गया है।
ज्यादातर एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी जा रही है। टोक्यो, शंघाई, हांगकांग, बैंकॉक और सोल लाल निशान में थे। अमेरिकी बाजार भी बुधवार को लाल निशान में बंद हुए थे। मुख्य सूचकांक डाओ 1.63 प्रतिशत और टेक्नोलॉजी नैस्डैक 1.46 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। 
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की ओर से बिकवाली जारी है। एफआईआई ने बुधवार को 2,714.35 करोड़ रुपए की इक्विटी में बिकवाली की थी। घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,253.03 करोड़ रुपए का इक्विटी में निवेश किया था। 
--आईएएनएस
 

[@ 6 साल तक नहीं गया ऑफिस फिर भी मिला बेस्ट अवार्ड क्यों ...]


[@ इन कार्यो को करने से आएगी घर में परेशानी]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]