भारत का डिजिटल पेमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर दुनिया के लिए बेंचमार्क, प्राइवेट नेटवर्क्स को भी पीछे छोड़ सकता है यूपीआई : रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा कि यूपीआई के जरिए एक अरब लोगों के बीच प्रति वर्ष 170 अरब से अधिक बार, तत्काल और किफायती रूप से पैसों का हस्तांतरण करके, भारत ने यह साबित कर दिया कि "विश्व के डिजिटल फाइनेंशियल हाइवे एक दिन देश से होकर गुजर सकते हैं।" और "एक वैश्विक आर्थिक और उच्च-तकनीकी महाशक्ति" के रूप में अपने उदय का संकेत दिया है।
यूपी: ओडीओपी से जरी-जरदोजी को वैश्विक बाजार, सुरक्षा और सुशासन से तरक्की की रफ्तार तेज
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, अत्याधुनिक लैब और 100 बेड के अस्पताल की सुविधा से मरीजों को अब बड़े शहरों का रुख नहीं करना पड़ता। उच्च शिक्षा के मोर्चे पर भी बड़ा बदलाव हुआ है। जिले का प्राचीन और विख्यात स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज अब विश्वविद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है। इससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को बाहर पलायन नहीं करना पड़ेगा।
एआई समिट में 5 लाख से ज्यादा लोगों की भागीदारी, 250 अरब डॉलर से अधिक निवेश के वादे: अश्विनी वैष्णव
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में प्रेस वार्ता के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि इस आयोजन में 5 लाख से अधिक आगंतुकों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि लोगों ने प्रदर्शनी का आनंद लिया, दुनिया भर के विशेषज्ञों से बातचीत की और नई तकनीकों के बारे में सीखा। समिट में विश्व के लगभग सभी प्रमुख एआई खिलाड़ी बड़ी संख्या में शामिल हुए और अनेक स्टार्टअप्स को अपने नवाचार प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
लूला दा सिल्वा ने दिल्ली में ब्राजील का पहला ट्रेड ऑफिस किया उद्घाटन
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने शनिवार को नई दिल्ली में ब्राजीलियन ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट प्रमोशन एजेंसी (एपेक्स) के पहले कार्यालय के उद्घाटन की घोषणा की।
पीएलआई स्कीम से 14 सेक्टर्स में आया 2.16 लाख करोड़ रुपए का निवेश, 14.39 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए
प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम (पीएलआई) स्कीम के तहत अब तक देश के 14 सेक्टर्स में 2.16 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ है। इससे 14.39 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को दी गई।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: ड्राइवरलेस ट्रैक्टर से हेल्थकेयर तक एआई की नई क्रांति, विदेशी विशेषज्ञों ने की भारत की सराहना
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026' में दुनिया भर से आए विशेषज्ञों और लीडर्स ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के नए प्रयोगों और इसके भविष्य पर अपने विचार साझा किए।
25 फरवरी से पाकिस्तान दौरे पर जाएगी आईएमएफ टीम, आर्थिक सुधार कार्यक्रम की समीक्षा करेगी
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) की एक स्टाफ टीम 25 फरवरी से इस्लामाबाद का दौरा करेगी। यह टीम पाकिस्तान के आर्थिक सुधार कार्यक्रम की समीक्षा करेगी, जो विस्तारित कोष सुविधा (ईएफएफ) के तहत चल रहा है।
रेडिको खेतान के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमर सिन्हा ने दिया इस्तीफा
शराब निर्माता कंपनी रेडिको खेतान के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर अमर सिन्हा ने निजी कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स में नए मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है।
महाराष्ट्र सरकार पुनर्वास के लिए धारावी पुनर्विकास परियोजना को मलाड की 118 एकड़ जमीन सौंपेगी
महाराष्ट्र सरकार मलाड-मालवानी के मुक्तेश्वर में स्थित 118 एकड़ भूमि का कब्जा धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) को सौंपेगी, जिससे स्पेशल परपज व्हीकल (एसपीवी) नवभारत मेगा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड (एनएमडीपीएल) पुनर्वास भवनों की योजना और निर्माण शुरू कर सकेगी।
गलगोटिया रोबोट विवाद एक अलग घटना, भारत एआई क्रांति में सबसे आगे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी द्वारा इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में प्रदर्शित एक रोबोट को लेकर हाल में उठा विवाद भले ही सुर्खियों में रहा हो, लेकिन यह एक बड़े और सफल आयोजन का केवल छोटा सा हिस्सा है।