भारत का अक्टूबर में कोयला उत्पादन सालाना आधार पर 42 प्रतिशत बढ़कर 22.03 मिलियन टन रहा
सरकार ने सोमवार को बताया कि अक्टूबर में कैप्टिव और कमर्शियल खदानों से कोयले का उत्पादन 22.03 मिलियन टन (एमटी) रहा, जो अक्टूबर 2025 के 15.49 एमटी से अधिक है। यह सालाना आधार पर 42 प्रतिशत की वृद्धि है।
सोना इस हफ्ते एक हजार रुपए और चांदी 13 हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई
इस हफ्ते 24 कैरेट सोने में सबसे न्यूनतम दाम 30 अक्टूबर को शाम के सत्र में 1,40,054 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 28 अक्टूबर को सुबह के सत्र में 1,42,300 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोना-चांदी खरीदने वाले उपभोक्ताओं को मिलेगी सही तौल, नए नियम लागू
उपभोक्ता मामले विभाग ने सभी स्वर्णकारों, सर्राफा व्यापारियों एवं बहुमूल्य धातुओं का कारोबार करने वाले प्रतिष्ठानों से नए प्रावधानों की पालना सुनिश्चित करने की अपील की है। व्यापारियों को सोना, चांदी एवं अन्य बहुमूल्य धातुओं की तौल के लिए निर्धारित Class I अथवा Class II श्रेणी के कांटों का उपयोग करना होगा।
हरियाणा : सीएम सैनी ने गन्ने के दाम में 35 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की
किसानों के हित में एक बड़ा फैसला लेते हुए, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को अगले दो वर्षों के लिए गन्ने के दाम में 35 रुपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की घोषणा की, जिससे राज्य के गन्ना किसानों को काफी आर्थिक राहत मिलेगी।
अंबुजा सीमेंट्स की दूसरी तिमाही में आय 9 हजार करोड़ रुपए के पार, बिक्री 16.5 मिलियन टन रही
अदाणी ग्रुप की कंपनी अंबुजा सीमेंट्स ने गुरुवार को वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए।
एथेनॉल सेक्टर में मक्के की जबर्दस्त लिवाली से मंडियों में उछाल: डेढ़ माह में ₹300 तक चढ़े भाव
एथेनॉल डिस्टिलरीज, पोल्ट्री व स्टार्च उद्योगों की भारी मांग और कमजोर खरीफ पैदावार के चलते मक्के के दाम डेढ़ महीने में ₹300 उछल गए हैं; ₹2410 की एमएसपी के मुकाबले बिहार की मक्का हरियाणा में ₹3150 तक पहुंच गई है और बाजार में आगे भी तेजी के मजबूत आसार हैं।
देशी घी के दामों में उछाल : 15 किलो का टिन 400 रुपए तक महंगा, झंडेवाला फूड्स ने उतारा फेस्टिव गिफ्ट कलेक्शन
दीपावली मांग से दो माह में देशी घी ₹400 प्रति टिन महंगा हो गया है; इस बीच झंडेवाला फूड्स लिमिटेड ने 'इस दिवाली घी दो, री-गिफ्ट नहीं होगा' कैंपेन के तहत शुद्ध घी, केसर और चार प्रकार की मिठाइयों से सुसज्जित 'नमन विरासत' फेस्टिव गिफ्ट हैम्पर्स लॉन्च किए हैं।