अमेरिकी महंगाई बढ़ने से फेड की ब्याज दर बढ़ाने की आशंका तेज होने से सोने की कीमतों में आई गिरावट
अमेरिका में उम्मीद से अधिक महंगाई के आंकड़े आने के बाद वैश्विक बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला है। निवेशकों को अब इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना अधिक नजर आ रही है, जिसके चलते सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने में बिकवाली बढ़ी है।
पंजाब के बिजली संकट के लिए कोयला आपूर्ति जिम्मेदार नहीं, पर्याप्त भंडार उपलब्ध: कोयला मंत्रालय
कोयला मंत्रालय ने पंजाब में बिजली उत्पादन में आई कमी के लिए कोयले की अपर्याप्त उपलब्धता को जिम्मेदार ठहराने वाली खबरों को खारिज करते हुए रविवार को स्पष्ट किया कि राज्य के बिजली संयंत्रों को पर्याप्त मात्रा में कोयला उपलब्ध कराया गया है।
भारत में एथेनॉल आपूर्ति 895 करोड़ लीटर पहुंची, अनाज-आधारित स्रोतों की हिस्सेदारी करीब 70 प्रतिशत: इंडस्ट्री डेटा
आंकड़ों के अनुसार, यह इस अवधि के लिए अनुबंधित 1,048 करोड़ लीटर मात्रा का लगभग 85 प्रतिशत है। एआईडीए के अनुसार, देश की एथेनॉल आपूर्ति व्यवस्था में अब विविधता बढ़ रही है और उत्पादन किसी एक कच्चे माल पर निर्भर नहीं रह गया है।
ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के पार, अमेरिका-ईरान संघर्ष बढ़ने से वैश्विक आपूर्ति पर चिंता गहराई
अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल बाजार में गुरुवार को तेज उछाल देखने को मिला और ब्रेंट क्रूड 105 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।
सोने और चांदी धड़ाम, महंगाई के डेटा को लेकर निवेशक सतर्क
सोने और चांदी की शुरुआत शुक्रवार को गिरावट के साथ हुई। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं में करीब 1.10 प्रतिशत तक की गिरावट देखी गई।
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोना में तेजी, चांदी 2.40 लाख के पार
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता से सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ने से सोना और चांदी में बुधवार को तेजी देखी गई।
खरीफ फसलों का बुआई क्षेत्र 1,086 लाख हेक्टेयर के पार; दलहन और जूट के रकबे में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल धान की बुवाई का क्षेत्र 421.82 लाख हेक्टेयर रहा, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 438.19 लाख हेक्टेयर था। इस साल अल नीनो मौसम पैटर्न के प्रतिकूल प्रभाव के बाद कमजोर मानसून के कारण बुवाई के रकबे में कमी आई है।
वैश्विक अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में लौटी खरीदारी, कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ीं
वैश्विक स्तर पर अस्थिरता बढ़ने से सोने और चांदी में मंगलवार को खरीदारी देखने को मिली। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब एक प्रतिशत तक चढ़ गया है।
वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोना फिसला, चांदी 2.38 लाख के नीचे
वैश्विक स्तर पर कमजोर संकेतों से सोने और चांदी सोमवार को गिरावट के साथ खुले। इस दौरान दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 0.3 प्रतिशत कम हो गया।
कोयला गैसीकरण योजना के तहत कोई आवेदन न मिलने की रिपोर्ट्स को कोयला मंत्रालय ने किया खारिज
कोयला मंत्रालय ने शनिवार को उन रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया, जिसमें दावा किया गया था कि 37,500 करोड़ रुपए की कोयला गैसीकरण योजना को कोई आवेदन नहीं मिला है।
केंद्र सरकार की 'कॉर्पोरेट मित्र' पहल शुरू, एमएसएमई को मिलेगी किफायती प्रोफेशनल सहायता
केंद्र सरकार ने सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) के लिए अनुपालन (कंप्लायंस) की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए 'कॉर्पोरेट मित्र' पहल शुरू की है। इस पहल का मकसद अनुपालन को डरावना नहीं, बल्कि आसान और ज्ञान को सुलभ बनाना है।