सोना लगातार पांचवें दिन फिसला, चांदी 1.95 लाख के नीचे
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,064 रुपए कम होकर 1,41,630 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,42,694 रुपए प्रति 10 ग्राम था। इस हफ्ते की शुरुआत में सोना 1,46,426 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो करीब 2.5 प्रतिशत की गिरावट को दिखाता है।
सरकार ने चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की समय सीमा 31 दिसंबर तक बढ़ाई
वित्त मंत्रालय ने 20 अगस्त को 10 लाख टन कच्ची चीनी के शुल्क-मुक्त आयात की अनुमति 31 अक्टूबर तक दी थी। अब मंत्रालय ने शुल्क-मुक्त आयात की अंतिम तिथि को 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाने के लिए एक नई अधिसूचना जारी की है।
वैश्विक दबाव के चलते सोना-चांदी धड़ाम; सिल्वर में 6,799 रुपए की गिरावट, कीमत 2 लाख के नीचे फिसली
पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट का दौर जारी है। पिछले दिन की गिरावट के बाद हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली।
त्यौहारी सीजनः सोना करीब 1,400 रुपए हुआ सस्ता, चांदी 2 लाख के नीचे
इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,411 रुपए घटकर 1,42,694 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,44,105 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 22 कैरेट सोने की कीमत 1,32,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,30,708 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है।
कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते कीमती धातुओं पर बढ़ा दबाव, सोना 1.28 प्रतिशत फिसला; चांदी में 5,600 रुपए की गिरावट
कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को एक बार फिर वैश्विक और घरेलू दोनों बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमजोर रुझान, रुपए की मजबूती और ब्याज दरों को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच कीमती धातुओं पर दबाव बना हुआ है।
मिडिल ईस्ट तनाव, मजबूत डॉलर और ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से कीमती धातुओं पर दबाव, सोने-चांदी में 1 प्रतिशत तक की गिरावट
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, मजबूत डॉलर, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी की आशंका से सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान, वैश्विक बाजार से लेकर घरेलू कमोडिटी बाजार तक दोनों कीमती धातुएं दबाव में नजर आईं।
दशहरा पर सोने-चांदी में मजबूती, एक साल में गोल्ड ने 25 प्रतिशत तो सिल्वर ने 45 प्रतिशत का दिया रिटर्न
दशहरा के अवसर पर आज घरेलू शेयर बाजारों में कारोबार बंद है, लेकिन निवेशकों और खरीदारों की नजर सोने-चांदी की कीमतों पर बनी हुई है।
चीन तेजी से बदलते वैश्विक हालातों में लगातार खरीद रहा गोल्ड; रिजर्व 2,400 टन के पार
चीन वैश्विक स्तर पर तेजी से बदलते आर्थिक ढांचे के बीच लगातार सोना खरीद रहा है। पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना (पीबीओसी) ने सितंबर में करीब 23 टन सोना खरीदा है, यह लगातार 23वां महीना था, जब सरकारी बैंक ने खरीद जारी रखी है। इससे चीन का गोल्ड रिजर्व बढ़कर 2,410 टन के करीब पहुंच गया है। यह जानकारी नाइल पोस्ट के एक आर्टिकल में दी गई।
श्रीलंका को चीन को रत्न निर्यात से उचित लाभ नहीं मिलने की चिंता
दुनिया के सबसे समृद्ध रत्न भंडार वाले देशों में शामिल श्रीलंका में इस बात को लेकर बहस तेज हो रही है
भारत-ईएफटीए समझौते से नॉर्वे के निवेशकों के लिए खुले नए अवसर, मैन्युफैक्चरिंग से ग्रीन एनर्जी तक बढ़ेगा सहयोग
भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर और भारत-ईएफटीए व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौता (टीईपीए) नॉर्वे के निवेशकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पैदा कर रहा है। उद्योग जगत के आकलनों के अनुसार, विनिर्माण, नवीकरणीय ऊर्जा, बुनियादी ढांचा, वित्तीय सेवाओं और डिजिटल अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं तेजी से बढ़ रही हैं।
सितंबर में रूस से कच्चे तेल का आयात 13 प्रतिशत घटा, बढ़ती कीमतों और पश्चिम एशिया संकट का असर: रिपोर्ट
बढ़ती तेल कीमतों और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण सितंबर में भारत का रूस से कच्चे तेल का आयात 13 प्रतिशत घट गया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (सीआरईए) की रिपोर्ट के अनुसार, यह लगातार दूसरा महीना है जब रूसी कच्चे तेल का आयात कम हुआ है और अप्रैल के बाद यह सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
कच्चे तेल का दाम 2027 तक कम होकर 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद : रिपोर्ट
गोल्डमैन सैश की रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-इजरायल-ईरान संघर्ष के फिर से तेज होने से कीमतें लंबे समय तक ऊंची बनी रह सकती हैं। अपने निकट-अवधि के अनुमान में बदलाव करते हुए, निवेश बैंक ने दिसंबर 2026 में बेंचमार्क ब्रेंट की कीमत 90 डॉलर प्रति बैरल रहने का अनुमान लगाया है, जो पहले 85 डॉलर प्रति बैरल था। वहीं, 2027 में इसके औसतन 80 डॉलर प्रति बैरल रहने की उम्मीद जताई है।