businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

त्योहारी और शादी सीजन से देशी घी में तेजी के संकेत, दूध पाउडर भी महंगा

Source : business.khaskhabar.com | Feb 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 the festive and wedding season is expected to boost prices for desi ghee while milk powder is also becoming more expensive 794301जयपुर। त्योहारी एवं ब्याह शादियों की डिमांड के चलते इन दिनों देशी घी में फिर से तेजी के आसार बनने लगे हैं। ब्रांडेड घी में स्टॉकिस्टों की लिवाली प्रारंभ हो गई है। स्थानीय राजधानी कृषि उपज मंडी कूकरखेड़ा स्थित फर्म शिव ट्रेडिंग कंपनी के रामनिवास मूंदड़ा ने बताया कि दूध की कमी एवं सावों की लिवाली को देखते हुए देशी घी मार्च के पहले सप्ताह तक करीब 10 रुपए प्रति किलो और उछल सकता है। इस बीच दूध पाउडर में निर्यात एवं घरेलू दोनों का ही उत्तर भारत की कंपिनयों में पड़ता लगने लगा है। यही कारण है कि प्रीमियम क्वालिटी का दूध पाउडर 325 से 350 रुपए प्रति किलो बिकने लगा है। कम भाव वाला ब्रांडेड दूध पाउडर भी उसी अनुपात में महंगा हो गया है।

दूध पाउडर में भी मजबूती अपेक्षित

आगे दूध पाउडर की उपलब्धि एवं खपत को देखते हुए मार्च में 10 से 15 रुपए प्रति किलो की तेजी अपेक्षित है। होली की डिमांड के चलते ब्रांडेड देशी घी के भाव बढ़ाकर बोले जाने लगे हैं। रामनिवास मूंदड़ा ने बताया कि हाल ही में प्रीमियम क्वालिटी के देशी घी में ब्रांड वाइज 100 से 150 रुपए प्रति किलो की मजबूती आ गई थी। आपको बता दें इन दिनों मिलावटी देशी घी की बिक्री चौतरफा देखी जा रही है। इसका ज्यादातर व्यापार हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है। गांव ढाणियों में देशी घी के नामी गिरामी ब्रांड बहुत ही कम दिखाई देते हैं। 

[@ महिलाओं की शर्ट के बटन बाई तरफ ही क्यों!]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]


Headlines