businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

जयपुर मंडी में दड़ा गेहूं 2620 रुपए बिका, स्टॉकिस्टों की बिकवाली से कीमतें टूटीं

Source : business.khaskhabar.com | Feb 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 wheat prices remain stable at rs 2620 per quintal in jaipur market driven down by stockist selling 791709जयपुर । स्टॉकिस्टों की बिकवाली और सरकारी गेहूं के टेंडर के कारण स्थानीय थोक बाजारों में गेहूं की कीमतें लगातार टूट रही हैं। जयपुर मंडी में मिल डिलीवरी दड़ा गेहूं नैट के भाव दो-तीन दिनों में 100 रुपए घटकर शुक्रवार को 2620 रुपए प्रति क्विंटल रह गए। पिछले एक माह में दड़ा गेहूं में कुल मिलाकर लगभग 170 रुपए प्रति क्विंटल की गिरावट दर्ज की गई है।

देश के सभी उत्पादन केंद्रों पर फसल अच्छी होने और अगले माह से नया गेहूं मंडियों में आने के चलते कीमतों में तेजी की संभावना समाप्त हो गई है।

वीकेआई स्थित मित्तल दलिया के निर्माता मुकुल मित्तल ने बताया कि सरकारी और गैर-सरकारी गोदामों में गेहूं का भारी स्टॉक मौजूद है। उन्होंने कहा कि बिकवाली दबाव के चलते गेहूं के भाव में और गिरावट आने की संभावना है। इसके साथ ही आटा, मैदा और सूजी के भाव भी इसी अनुपात में घटाए जा रहे हैं।

मित्तल ने बताया कि फिलहाल चालानी मांग नहीं है। गेहूं की बिजाई शत प्रतिशत अगेती और पछेती फसल के बाद दूसरा पानी दिया जा चुका है, और अब तीसरा पानी अगेती फसल में दिया जा रहा है। मौसम भी फसल के अनुकूल बना हुआ है।

किसानों, विशेषज्ञों और व्यापारियों के अनुमान के अनुसार, इस साल देश में 1180 से 1190 लाख टन गेहूं की फसल होगी। सरकारी गोदामों में भी पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए, फिलहाल गेहूं में तेजी की संभावना नहीं है।

[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0