हरियाणा में16.80 लाख कि्वंटल चीनी उत्पादन
Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2015 | 

चंडीगढ। हरियाणा में गन्ना पिराई का मौसम है और अब तक चीनी मिलों ने 193.44 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 16.80 लाख कि्वंटल से अधिक चीनी का उत्पादन किया है। हरियाणा के सहकारिता राज्य मंत्री बिक्रम सिंह यादव ने बताया कि हैफेड चीनी मिल असन्ध ने 18.54 लाख कि्वंटल से अधिक गन्ने की पिराई करके 1.72 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिलों ने 174.90 लाख कि्वंटल से अधिक गन्ने की पिराई करके 15.08 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल शाहबाद ने अब तक सर्वाधिक 35.20 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 3.38 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल, रोहतक ने 24.76 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.91 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, करनाल ने 16.53 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.50 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, महम ने 16.39 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.26 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल, गोहाना ने 16.90 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.41 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। सहकारी चीनी मिल, कैथल ने 16.46 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.44 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिल, पानीपत ने 14.39 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.31 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है।
सहकारी चीनी मिल,सोनीपत ने 12.69 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 1.04 लाख कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि सहकारी चीनी मिल, जींद ने 11.51 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 96,825 कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। इसके अलावा, सहकारी चीनी मिल, पलवल ने 10.07 लाख कि्वंटल गन्ने की पिराई करके 82,670 कि्वंटल चीनी का उत्पादन किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान सहकारी चीनी मिलों में अब तक औसत शुगर रिकवरी 8.87 प्रतिशत तथा हैफेड चीनी मिल असन्ध में शुगर रिकवरी 9.53 प्रतिशत रही।