businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सरसों सीड में मजबूती जारी, 7075 रुपए प्रति क्विंटल बिकी कंडीशन

Source : business.khaskhabar.com | July 02, 2025 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 mustard seed continues to strengthen sold at rs 7075 per quintal condition 733529-देश की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर दो लाख बोरी रह गई है

जयपुर।
सरसों एवं सरसों तेल की कीमतों में इन दिनों निरंतर तेजी का रुख देखा जा रहा है। जयपुर मंडी में सरसों सीड आज बुधवार को 100 रुपए और महंगी हो गई। सरसों मिल डिलीवरी 42 प्रतिशत तेल कंडीशन के भाव यहां 7075 रुपए प्रति क्विंटल पहुंच गए। एगमार्क सरसों तेल भी 50 रुपए प्रति टिन बढ़ाकर बेचा गया। देश भर की उत्पादक मंडियों में सरसों की दैनिक आवक घटकर करीब दो लाख बोरी रह गई है। जानकारों के अनुसार घरेलू आपूर्ति में कमी, स्टॉकिस्टों की लिवाली तथा फसल उत्पादन में कमी की अटकलों के बीच सरसों के भावों में मजबूती बनी हुई है। गौरतलब है कि व्यापारियों को सरसों तेल की कीमतों में निरंतर मजबूती की उम्मीद है। खासकर उन बाजारों में जो भारतीय या स्थानीय सरसों तेल की आपूर्ति पर अत्यधिक निर्भर हैं। जून में घरेलू बाजार में तेजी देखने के बाद भारत का सरसों तेल मार्केट अब वैश्विक मूल्य निर्धारण रुझानों को प्रभावित कर रहा है। प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों में अनिश्चित फसल संभावनाओं और डाउनस्ट्रीम मांग में लगातार सुधार के साथ जुलाई 2025 में वैश्विक स्तर पर सरसों तेल की कीमतें मजबूत बनी रहने की उम्मीद है।

[@ खूब खाइए हरी सब्जियां घटेगा मोतियाबिंद का खतरा]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ म्यांमार में खाते हैं खाना और सोते हैं भारत में!]