businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वोक्सवैगन ने पेश की नई Tukan पिकअप, 2028 तक बाजार में लाएगा 21 नई गाड़ियां

Source : business.khaskhabar.com | Aug 22, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 volkswagen introduces new tukan pickup will bring 21 new vehicles to market by 2028 838641
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 
वोक्सवैगन ब्राजील और दूसरे लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए 2028 तक 21 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की प्लानिंग में है। आने वाले नए मॉडलों में से बिल्कुल नया Tukan पिकअप है जिसे अब ब्राजील में Barreto Rodeo Festival में दिखाया गया है। 

इस नए पिकअप को साल 2027 की शुरुआत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। नई Tukan पिकअप की स्टाइलिंग ब्रांड की लेटेस्ट डिजाइन फिलॉसफी पर आधारित है। मुख्य हाइलाइट्स में कनेक्टेड फॉर्मेट में ऊपर की तरफ लगे LED DRL, स्लीक हेडलैंप और ब्लैक-आउट फिनिश में एक चौड़ी ग्रिल शामिल है। इसका फ्रंट फेसिया पूरी तरह से सीधा है। 

ऐसा है साइड लुकः 

साइड में Volkswagen Tukan पिकअप में चौकोर व्हील आर्च, बॉडी क्लैडिंग, डोर ट्रिम, साइड स्टेप्स और स्पोर्टी अलॉय व्हील दिए गए हैं। सिंगल कैब वर्जन यूटिलिटी पर ज्यादा ध्यान देता है और इसे स्टील व्हील के साथ पेश किया गया है। डबल कैब वर्जन में ब्लैक-आउट पिलर्स और मजबूत ग्रैब रेल्स हैं जो कार्गो बेड तक जाते हैं। पीछे की तरफ, Tukan में वर्टिकल रूप से स्टैक्ड टेल लैंप और टेलगेट पर TUKAN की स्टैंपिंग दी गई है। बंपर एरिया में फुल-चौड़ाई वाला स्टेप्ड प्रोफाइल है जिससे कार्गो बेड तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। 

इंजन विकल्पः 

एंट्री-लेवल में वेरिएंट में 1.6 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिल सकता है जिसे मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जा सकता है। मिड-वेरिएंट में 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 1.0 लीटर फ्लेक्स इंजन मिल सकता है। टॉप वेरिएंट में 48 वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम के साथ नया 1.5 TSI Evo2 इंजन मिल सकता है। बता दें कि, इसे खास तौर पर लैटिन अमेरिकी बाजारों के लिए बनाया गया है और वर्तमान में इसे दूसरी जगहों पर पेश करने की कोई भी योजना नहीं है। 

प्लैटफॉर्म और सस्पेंशनः 

बिल्कुल नई Volkswagen Tukan पिकअप को MQB प्लैटफॉर्म से बने एक आर्किटेक्चर पर तैयार किया गया है। इसका इस्तेमाल Polo, Tera और Nivus जैसे बाकी Volkswagen मॉडलों में पहले से किया जा रहा है। इसमें कुछ खास फीचर्स मिलते हैं जैसे कि लीफ स्प्रिंग्स के साथ एक Rigid Real Axle। यह कार्गो गाड़ियों में आने वाला एक फीचर है जो मजबूती और ज्यादा वजन उठाने के लिए डिजाइन किया गया है।

[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]


[@ मंदिर में ना करें ये गलतियां, वरना...]


[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0