businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

90 हजार किलोमीटर चली हीरो स्पेलेंडर बेचें या कुछ और चलाएं, यहां पढ़िए उचित सलाह

Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 should you sell your 90000 kilometer hero splendor or drive something else read the right advice here 857713
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में हीरो स्पेलेंडर को अपनी मजबूती, कम मेंटेनेंस और शानदार माइलेज के लिए जाना जाता है। देश में लाखों लोग इस बाइक का इस्तेमाल रोजाना कम्यूटिंग के लिए करते हैं। लेकिन जब तक यह बाइक 90,000 किमी का सफर तय कर लेती है तो अक्सर मालिकों के मन में सवाल आता है कि क्या इसे बेचना बेहतर है या कुछ मेंटेनेंस कराकर इस्तेमाल करना चाहिए? आइए जानते हैं 90,000 किमी चलने के बाद बाइक कैसे परफॉर्म करती है। 
ऐसी रहती है परफॉर्मेंसः
Hero Splendor का 97.22cc इंजन बहुत ही टिकाऊ माना जाता है। समय पर इंजन ऑयल बदलने पर 90,000 किमी चलने के बाद भी यह काम करता रहता है। हालांकि, शुरुआती पिकअप में थोड़ी कमी आ सकती है और हाई-स्पीड पर हल्का वाइब्रेशन फील हो सकता है। बात करें माइलेज की तो जहां नई Splendor 65-70kmpl का रहता है वहीं, 90,000 किमी चलने के बा इसका माइलेज 50-55kmpl के आसपास आ सकता है। कॉर्बोटेर/इंजेक्टर और स्पार्क प्लग की सर्विसिंग से इसे बेहतर रखा जा सकता है। 

सस्पेंशन और क्लच: 

लंबे समय तक चलने की वजह से क्लच प्लेट्स घिस जाती हैं और सस्पेंशन थोड़े सख्य या ढीले हो जाते हैं। अगर खराब रास्तों पर ज्यादा चलाया गया है तो शॉक्स और राइड क्वालिटी में फर्क दिखने लगता है। 90,000 किमी के बाद टाइमिंग चेन, पिस्टन रिंग्स, ब्रेक शूज और टायर बदलने की जरूरत पड़ सकती है। स्पेयर पार्ट्स सस्ते होने की वजह से इसका खर्च बहुत ज्यादा नहीं आता है। Hero Splendor 90,000 किमी चलने के बाद भी अच्छी परफॉर्मेंस देती है अगर इसे अच्छे से मेंटेन कर के रखा जाए तो। अगर आपकी बाइक का इंजन ठीक काम कर रहा है और रीसेल वैल्यू बहुत कम मिल रही है तो इसे थोड़ा मेंटेन करके और भी चलाया जा सकता है।

[@ हरिद्वार में है भटके हुए देवता का मंदिर]


[@ शिमला मिर्च के सेहतभरे लाभ]


[@ इस आश्रम में 43 वर्षो से जल रही अखंड अग्नि]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0