हीलिक्स की स्वास्थ्य क्षेत्र में पहल: पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक पोषण के संगम से संवर रही जीवनशैली
Source : business.khaskhabar.com | Oct 31, 2026 | 

बिजनेस डेस्क। जयपुर स्वास्थ्य, फिटनेस और संतुलित खान-पान के प्रति समाज में बढ़ रही जागरूकता के बीच वेलनेस ब्रांड ‘हीलिक्स’ (Heealix) दैनिक जीवन में बेहतर पोषण और स्वस्थ आदतों को प्रोत्साहित करने वाले एक विश्वसनीय विकल्प के रूप में तेजी से उभर रहा है।
ब्रांड का मुख्य उद्देश्य भारत के समृद्ध पारंपरिक स्वास्थ्य ज्ञान और आधुनिक पोषण विज्ञान का बेहतर समन्वय स्थापित कर ऐसे उत्पाद उपलब्ध कराना है, जिन्हें आमजन बिना किसी झंझट के अपनी रोजमर्रा की जीवनशैली में सहजता से शामिल कर सकें।
स्वास्थ्य के प्रति आधुनिक दृष्टिकोण पर बल देते हुए हीलिक्स का मानना है कि तंदुरुस्ती केवल प्रोटीन के इर्द-गिर्द केंद्रित नहीं है, बल्कि संपूर्ण शारीरिक संतुलन के लिए पर्याप्त फाइबर, उचित हाइड्रेशन, बेहतर पाचन तंत्र और सूक्ष्म पोषक तत्वों का होना भी उतना ही आवश्यक है। इसी सोच के अनुरूप ब्रांड ने समग्र पोषण और वेलनेस की विविध आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपनी उत्पाद श्रृंखला तैयार की है।
सुपरफूड्स से लेकर प्राकृतिक वेलनेस ड्रिंक्स तक की रेंजः
हीलिक्स की उत्पाद श्रृंखला में दैनिक पोषण को मजबूती देने वाले चिया सीड्स और सनफ्लावर सीड्स जैसे प्रीमियम सुपरफूड्स शामिल हैं। इसके साथ ही शरीर में ऊर्जा व खनिजों का संतुलन बनाए रखने के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स तथा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए सी-बकथॉर्न (Sea Buckthorn) जूस, एलोवेरा और आंवला जैसे पारंपरिक व प्रभावी वेलनेस जूस पेश किए गए हैं।
इन उत्पादों का प्राथमिक उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपनी दैनिक दिनचर्या में स्वास्थ्यवर्धक विकल्प चुनने के लिए प्रेरित करना है।
गुणवत्ता और 100% पारदर्शिता पर विशेष जोरः
कंपनी उत्पादों की शुद्धता, उच्च गुणवत्ता मानकों और सामग्रियों (इंग्रीडिएंट्स) की पूरी पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दे रही है।
हीलिक्स का स्पष्ट मानना है कि हर उपभोक्ता को यह जानने का पूरा अधिकार है कि वे जो उत्पाद उपभोग कर रहे हैं, उसमें क्या घटक शामिल हैं और उनका शरीर पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ब्रांड की मूल धारणा है कि बेहतर और दीर्घकालिक स्वास्थ्य का निर्माण किसी चमत्कार से नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली छोटी-छोटी अच्छी आदतों और सही पोषक तत्वों के चयन से होता है।
[@ इस एक्ट्रेस ने माना, खाना बनाने से दूर होता है तनाव]
[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]
[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]