businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने में तेजी जारी, 1.63 लाख रुपए के पार पहुंचा दाम; चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold prices continue to rise crossing ₹163 lakh silver falls nearly half a percent 838956मुंबई । सोने की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई और दाम 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। हालांकि, चांदी में करीब आधा प्रतिशत की गिरावट देखी जा रही है।  
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 5 अक्टूबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,62,438 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,62,052 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला। 
फिलहाल सोना 0.53 प्रतिशत या 862 रुपए की तेजी के साथ 1,63,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
अब तक के कारोबार में सोने ने 1,62,001 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,63,590 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ। 
दूसरी तरफ चांदी में गिरावट देखी जा रही है। 
चांदी का 4 सितंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 2,46,597 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 2,45,597 रुपए प्रति किलो पर खुला।
मौजूदा समय में चांदी 1,098 रुपए या 0.46 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 2,45,499 रुपए प्रति किलो पर थी।
अब तक के कारोबार में चांदी ने 2,44,815 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 2,46,475 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ। 
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी में मिलाजुला कारोबार हो रहा है। कॉमेक्स पर सोना 0.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,701 डॉलर प्रति औंस और चांदी 0.68 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 69 डॉलर प्रति औंस पर थी। 
जानकारों के मुताबिक, सोने में तेजी की वजह अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट आना है, जिसकी वजह अमेरिकी सरकार की ओर से लंबी अवधि के बॉन्ड बायबैक की लिमिट को 2 अरब डॉलर से बढ़ाकर 4 अरब डॉलर करना है। इससे 30 साल के अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में करीब आधा प्रतिशत की कमी आई है। उन्होंने आगे कहा कि चांदी में गिरावट की वजह हाल की तेजी के बाद मुनाफावसूली है।
इसके अतिरिक्त, मजबूत वैश्विक संकेतों से भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला। दोनों मुख्य सूचकांकों में करीब 0.20-0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।
--आईएएनएस

[@ लहसुन में समाए हैं सेहत के राज... ]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0