हीरो ला रहा है नई स्पोर्टी इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, एलईडी इंडिकेटर्स और टीएफटी के साथ हुई स्पाई
Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रांड विदा की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल विदा यूबीएक्स को भारत में लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में EICMA 2026 में पेश की गई इस स्पोर्टी सुपरमोटो-स्टाइल बाइक की टेस्टिंग तस्वीरों में इसके डिजाइन और फीचर्स को लेकर कुछ जानकारियों का पता चलता है। ऐसी उम्मीद है कि इसे साल 2027 के मध्य तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
EICMA में शोकेसः मिलाने में 2025 EICMA में Hero ने VZX और UBX कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक को शोकस किया और एक साल बाद EICMA 2026 में कंपनी ने इनके प्रोटोटाइप को दिखाया। हालांकि, सामने आई नई तस्वीरों में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि यह बाइक VZX है या UBX, लेकिन व्हील्स के डिजाइन से ऐसा संकेत मिलता है कि यह UBX हो सकता है। इस बाइक में स्पोर्टी स्ट्रीट बाइक जैसा लुक दिया गया है। इसके आगे की तरफ एक सिंगल LED प्रोजेक्टर हेडलाइट और स्लीक LED इंडिकेटर दिखाई देते हैं। इसके अलावा, इसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी देखा जा सकता है जो फॉक्स फ्लाईस्क्रीन का भी काम करता है।
सस्पेंशन और ब्रेक्सः प्रोडक्शन-स्पेसिफिक मॉडल में USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर मोनो-शॉक सस्पेंशन सेटअप दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलेंगे। बैटरी पैक को वहां प्लेस किया जाएगा जहां आमतौर पर इंजन होता है। इस बाइक में सिंगल-पीस सीट, ऑल-LED लाइटिंग, मिड-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर और फैंसी स्विंगआर्म को भी रखा जा सकता है। इसके अलावा, हेडलाइट्स के नीचे एक बीक जैसा स्ट्र्क्चर भी है जो प्रोडक्शन मॉडल में आ सकता है।
ये मिल सकते हैं फीचर्सः इस बाइक में चाबी लगाने की जगह (Keyhole) टैंक के आस-पास हो सकती है और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को कंट्रोल करने के लिए एक स्विचगियर फैंटी टाइप का मिल सकता। इसके प्रोटोटाइप में एक बड़ा रियर टायर और चेन ड्राइव भी देखा गया था और प्रोडक्शन-स्पेक बाइक में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिल सकता है।
[@ सुनील दत्त के कारण मिला बॉलीवुड को मशहूर कॉमेडियन जॉनी लीवर]
[@ इस मंत्र से पूजें गणेश,बन जाएंगे बिगडे काम]
[@ घर के कई वास्तु दोष दूर करती है तुलसी ]