businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एआई टूल से साइबर हमलों का खतरा बढ़ा: एफबीआई

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Gadget News Rss Feeds
 ai tools increase threat of cyberattacks fbi 860666वाशिंगटन । साइबर क्रिमिनल्स क्या एआई का इस्तेमाल दुनिया में खौफ पैदा करने के लिए कर रहे हैं? क्या कुछ घंटों के भीतर ही दहशत फैलाई जा सकती है? कुछ ऐसे ही सवालों को लेकर फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) ने चेतावनी जारी की है। एजेंसी के मुताबिक साइबर अपराधी दुनिया भर के संगठनों पर हमले तेज करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित सुरक्षा परीक्षण टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इनमें से कुछ हमलों में तो वे तीन घंटे से भी कम समय में 'प्रिविलेज्ड एक्सेस' (विशेष पहुंच) तक पहुंच जाते हैं। 
शुक्रवार (स्थानीय समय) को ब्यूरो ने बताया कि हमलावरों ने अगस्त से 'एआरटीईएक्स' नामक ओपन-सोर्स फ्रेमवर्क का इस्तेमाल किया है। इसके जरिए उन्होंने फाइनेंस, सरकार, टेक्नोलॉजी, डिफेंस, एनर्जी और हेल्थकेयर जैसे विभिन्न क्षेत्रों के संगठनों को निशाना बनाया है।
एफबीआई के अनुसार, यह टूल घुसपैठ के कई चरणों को ऑटोमेट कर सकता है—संभावित लक्ष्यों की पहचान करने से लेकर डेटा चोरी की तैयारी करने या उसे अंजाम देने तक। इससे बचाव करने वालों के पास हमले का पता लगाने और उस पर प्रतिक्रिया देने के लिए बहुत कम समय बचता है।
अलर्ट में कहा गया है कि कुछ मामलों में, शुरुआती लक्ष्य बनाने से लेकर सिस्टम तक विशेष (प्रिविलेज्ड) एक्सेस हासिल करने तक की प्रक्रिया तीन घंटे से भी कम समय में पूरी हो गई।
अलर्ट के मुताबिक, इस फ्रेमवर्क को मूल रूप से अधिकृत सुरक्षा परीक्षण (ऑथराइज्ड सिक्योरिटी टेस्टिंग) के लिए बनाया गया था। एफबीआई ने बताया कि इसके गलत इस्तेमाल की खबरें आने के बाद, अक्टूबर में इसके डेवलपर ने मूल ऑनलाइन रिपॉजिटरी को हटा दिया था, लेकिन इसके अन्य वर्जन और कॉपियां अभी भी उपलब्ध हैं।
ब्यूरो ने कहा कि यह टूल जटिल ऑपरेशनों को अंजाम देने में आने वाली तकनीकी बाधाओं को कम कर सकता है, जिससे हमलावर एक ही समय में कई लक्ष्यों को निशाना बना सकते हैं। अलर्ट में जिन क्षेत्रों को लेकर चिंता जताई गई है, उनमें संगठनों के इंटरनेट से जुड़े एप्लिकेशन, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर और सप्लायर्स या पार्टनर्स से जुड़े सिस्टम शामिल हैं।
एफबीआई ने दक्षिण कोरिया के वित्तीय संस्थानों पर हुए ऐसे हमलों का उदाहरण दिया, जिनका मकसद आर्थिक लाभ कमाना था। इन हमलों के कारण लगभग 67,000 लोगों की निजी जानकारी चोरी हो गई। इसके अलावा, एक 'सप्लाई-चेन कॉम्प्रोमाइज' (आपूर्ति श्रृंखला में सेंध) का भी जिक्र किया गया, जिसने क्लाउड बैकअप सर्विस का इस्तेमाल करने वाले उपयोगकर्ताओं को प्रभावित किया। इससे हमलावरों को 2,250 से अधिक ग्राहकों के सिस्टम तक पहुंच मिल गई।
ब्यूरो ने संगठनों को सलाह दी है कि वे इंटरनेट पर अपनी मौजूदगी (एक्सपोजर) की समीक्षा करें, पहचान और एक्सेस कंट्रोल को मजबूत करें, किसी भी असामान्य गतिविधि पर नजर रखें और अपने क्रेडेंशियल्स (लॉगिन जानकारी) को सुरक्षित रखें। साथ ही, जिन संगठनों को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे, उनसे एफबीआई से संपर्क करने या 'इंटरनेट क्राइम कंप्लेंट सेंटर' के जरिए इसकी रिपोर्ट करने को कहा गया है।
--आईएएनएस
 

[@ अरे वाह...बकरी के बच्चे के साथ योगा:देखें PIX]


[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0