businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सोने और चांदी में बड़ी गिरावट; करीब 4,900 रुपए तक घटे दाम

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 gold and silver prices fall sharply prices fall by up to rs 4900 860305
बिजनेस डेस्क। नई दिल्ली 
सोने और चांदी की कीमतों में गुरुवार को बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इससे दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 4,900 रुपए घट गया है। इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 2,911 रुपए घटकर 1,37,692 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जो कि पहले 1,40,603 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था। 

22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,792 रुपए प्रति 10 ग्राम से कम होकर 1,26,126 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसके साथ ही, 18 कैरेट सोने का दाम कम होकर 1,03,269 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,452 रुपए प्रति 10 ग्राम था। सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखी गई है। चांदी का दाम 4,860 रुपए कम होकर 1,81,040 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 1,85,900 रुपए प्रति किलो पर था। 

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 4 दिसंबर, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स 1.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,37,846 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी के 4 दिसंबर, 2026 के कॉन्ट्रैक्ट्स 2.00 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,80,830 रुपए प्रति किलो पर थी। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई है। 

खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोने का दाम 1.41 प्रतिशत घटकर 3,944.27 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 2.13 प्रतिशत घटकर 50.88 डॉलर प्रति औंस पर था। जानकारों ने कहा कि सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में अक्टूबर में महंगाई उम्मीद से अधिक आना है, जिससे दिसंबर में ब्याज दर बढ़ाने की संभावना बढ़ गई है। इससे कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ रहा है। -आईएएनएस

[@ बूझो तो जाने,ये चेहरा बच्ची का या बूढी का...]


[@ गर्म पानी पीने के 8 कमाल के लाभ]


[@ ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा: घर बेचा, नौकरी छोड फिर...]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0