businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

किआ इंडिया आंध्र प्रदेश में 2 अरब डॉलर करेगी निवेश; करीब 12 हजार नई नौकरियों के मिलेंगे अवसर

Source : business.khaskhabar.com | Nov 12, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 kia india to invest $2 billion in andhra pradesh create approximately 12000 new jobs 860201
ऑटो डेस्क। विशाखापत्तनम 

किआ इंडिया 2 अरब डॉलर के निवेश से आंध्र प्रदेश में नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट स्थापित करेगी। इससे देश में करीब 12,000 नई नौकरियों के अवसर पैदा होंगे। यह बयान गुरुवार को किआ इंडिया के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी ग्वांगगु ली ने दिया। 

यहां सीआईआई पार्टनरशिप समिट में बोलते हुए, ली ने कहा, "मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आंध्र प्रदेश में एक और मैन्युफैक्चरिंग प्लांट लगाकर किआ अपनी मौजूदगी का विस्तार कर रही है।" इस प्रोजेक्ट से करीब 12,000 नई नौकरियों के पैदा होने की उम्मीद है। साथ ही, इससे भारत में किआ इंडिया की सालाना उत्पादन क्षमता बढ़कर 6,30,000 यूनिट्स हो जाएगी। किआ इंडिया के पास राज्य के अनंतपुर में पहले से ही एक मैन्युफैक्चरिंग यूनिट है, जिसे 2017 में स्थापित किया गया था। इसकी सालाना मैन्युफैक्चरिंग क्षमता 4.30 लाख यूनिट्स है। हालांकि, ली ने इस निवेश के लिए कोई समय-सीमा नहीं बताई और न ही यह स्पष्ट किया कि अतिरिक्त क्षमता पर कब से काम शुरू होगा। 

वित्त वर्ष 2026 में, किआ इंडिया ने 3.17 लाख यूनिट्स का उत्पादन किया, जिसमें से 2.89 लाख यूनिट्स घरेलू बाजार में भेजे गए और 27,953 यूनिट्स का निर्यात किया गया। यह घोषणा भारत में किआ के मैन्युफैक्चरिंग विस्तार को दर्शाती है और देश के ऑटोमोबाइल इकोसिस्टम में आंध्र प्रदेश के बढ़ते महत्व को भी दिखाती है। अनंतपुर प्लांट, जिसने 2019 में काम करना शुरू किया था, भारत में किआ की रणनीति का मुख्य केंद्र रहा है। यहां घरेलू बिक्री और निर्यात, दोनों के लिए मॉडल तैयार किए जाते हैं। इस नए निवेश से क्षेत्र में सप्लाई चेन के और मजबूत होने की उम्मीद है। 

साथ ही, इससे ऑटो कंपोनेंट्स, लॉजिस्टिक्स और कुशल कार्यबल के विकास जैसी सहायक इंडस्ट्रीज को भी बढ़ावा मिलेगा। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब दक्षिण कोरियाई ऑटो कंपोनेंट सप्लायर्स ने भी आंध्र प्रदेश में निवेश करने का वादा किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, नवंबर में आंध्र प्रदेश को तीन ऑटो कंपोनेंट कंपनियों से 1,614 करोड़ रुपए के निवेश की प्रतिबद्धता मिला। 

ये कंपनियां दक्षिण कोरिया की प्रमुख ऑटो कंपनियों हुंडई और किआ को पुर्जे सप्लाई करती हैं। इससे राज्य के मैन्युफैक्चरिंग बेस को काफी मजबूती मिलेगी। इन तीन कंपनियों में ह्वाशिन, सियोयोन और इवामेट ने अनंतपुर जिले में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए आंध्र प्रदेश सरकार के साथ समझौता किया है। 

इन प्रस्तावित प्रोजेक्ट्स से लगभग 1,400 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इससे अनंतपुर, ऑटोमोबाइल और ऑटो-कंपोनेंट्स उत्पादन के एक उभरते हुए केंद्र के रूप में और मजबूत होगा। इन तीन कंपनियों में से एक ने 850 करोड़ रुपए, दूसरी ने 514 करोड़ रुपए और तीसरी ने 250 करोड़ रुपए के निवेश का वादा किया है। कुल मिलाकर, इन प्रोजेक्ट्स से लगभग 1,418 रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। -आईएएनएस

[@ अभिनेत्री की सेल्फी में दिखा भूत!]


[@ ताबूत के अंदर मिले 3,000 साल पुराने फिंगरप्रिंट]


[@ ‘हवा-हवाई गर्ल’ ने राखी भाई से की हैं शादी, पहले से थी प्रेग्नेंट]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0