businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह परः पीयूष गोयल

Source : business.khaskhabar.com | Nov 14, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 india on track to achieve $1 trillion export target in the current financial year piyush goyal 860677नई दिल्ली । भारत चालू वित्त वर्ष में 1 ट्रिलियन डॉलर के निर्यात लक्ष्य को हासिल करने की राह पर है। पहले सात महीनों (अक्टूबर तक) में निर्यात 570 अरब डॉलर तक पहुंच गया है, जो कि एक अभूतपूर्व उपलब्धि है। यह जानकारी वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने दी है। 
उन्होंने कहा कि अक्टूबर 2026 में भारत का निर्यात अब तक के सबसे ऊंचे स्तर, लगभग 90 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इसमें लगभग 50 अरब डॉलर का वस्तुओं का निर्यात और 40 अरब डॉलर का सेवा निर्यात शामिल है।


गोयल ने विश्वास जताया कि मौजूदा साल में भारत का अंतरराष्ट्रीय व्यापार 15-16 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा। यह वृद्धि तब हो रही है, जब दुनिया में दो युद्ध चल रहे हैं, वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और अनिश्चितता का माहौल है और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की कुल वृद्धि दर भी सुस्त (लगभग 3.5 प्रतिशत) रहने का अनुमान है।


उन्होंने कहा कि भारत का यह प्रदर्शन देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती, निर्यातकों के आत्मविश्वास और वैश्विक चुनौतियों का दृढ़ता और आत्मसम्मान के साथ सामना करने की देश की क्षमता को दर्शाता है।


भारत मंडपम में '45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (आईआईटीएफ) 2026' का उद्घाटन करते हुए मंत्री ने भारतीय व्यवसायों, निर्माताओं, निर्यातकों, कारीगरों और उद्यमियों से आह्वान किया कि वे भारत के मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) से मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाएं और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार करें।


उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि विकसित देशों के बाजारों में भारतीय वस्तुओं और सेवाओं के लिए रास्ते खुलने के साथ व्यवसायों को इन अवसरों का लाभ उठाना चाहिए। साथ ही, 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में अपना योगदान देना चाहिए।


गोयल ने कहा कि आईआईटीएफ (इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर) का 45वां संस्करण भारत के पांच पहलुओं को दर्शाता है। इनमें अर्थव्यवस्था, निर्यात, बुनियादी ढांचे का विकास, 1.4 अरब भारतीयों द्वारा पैदा की गई मांग और देश की समृद्ध विविधता शामिल हैं।


इस साल के मेले में शुरू की गई नई पहलों का जिक्र करते हुए मंत्री ने बताया कि 30 से अधिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने अपनी खूबियों को प्रदर्शित किया। इसमें 3,500 से अधिक प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया और 11 देशों ने भी इसमें भाग लिया।


'एक जिला, एक उत्पाद' पवेलियन के जरिए देश के अलग-अलग हिस्सों के उत्पादों को दिखाया जाएगा, जो कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और खाद्य उत्पादों के क्षेत्र में भारत की ताकत को उजागर करेंगे।


सरकार जल्द ही 'भारत मंडपम' के विस्तार का अगला चरण शुरू करेगी, जिससे प्रदर्शकों के लिए उपलब्ध जगह लगभग दोगुनी हो जाएगी।


उन्होंने कहा कि आईआईटीएफ सहित हाल की प्रदर्शनियों की सफलता ने यह दिखा दिया है कि आज उपलब्ध सुविधाओं का काफी विस्तार किए जाने के बावजूद, वे बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अब पर्याप्त नहीं हैं।


भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था की मजबूती पर जोर देते हुए गोयल ने हाल के त्योहारी सीजन के दौरान देखी गई जोरदार कारोबारी गतिविधियों का जिक्र किया। अक्टूबर महीने का जीएसटी कलेक्शन पहले ही अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच चुका था और उन्होंने भरोसा जताया कि नवंबर में भी रिकॉर्ड कलेक्शन देखने को मिलेगा।


--आईएएनएस

[@ गर्भावस्था के दौरान उल्टी, तो अपनाएं ये 5 उपाय]


[@ आज के दिन अमिताभ बच्चन को मिला था दूसरा जन्म]


[@ कुंडली का ये भाव बताता है आप ‘अमीर’ है या ‘गरीब’]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0