businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में ऑटो बिक्री में महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश का रहा दबदबा: सियाम

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 maharashtra and uttar pradesh dominated auto sales in q2 fy27 siam 861629
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में पैसेंजर और कमर्शियल वाहनों में महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा बाजार बनकर उभरा है। वहीं, इस दौरान दोपहिया और तिपहिया में श्रेणी में उत्तर प्रदेश सबसे आगे रहा है। 

इंडस्ट्री बॉडी की ओर से जारी आंकड़ों में बताया गया कि जुलाई-सितंबर तिमाही में देश में पैसेंजर वाहनों की कुल बिक्री 13.61 लाख यूनिट्स रही है। इसमें देश का पश्चिमी क्षेत्र में सबसे अधिक 4.29 लाख यूनिट्स के साथ शीर्ष पर था। 

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में, समीक्षा अवधि के दौरान यात्री वाहनों की बिक्री में 1.65 लाख यूनिट्स के साथ महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। इसके बाद उत्तर प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक का स्थान रहा। वहीं, वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में दोपहिया वाहनों की बिक्री 64.33 लाख यूनिट्स रही, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र का योगदान सबसे अधिक 21.13 लाख यूनिट्स रहा। 

इस तिमाही के दौरान 7.89 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा दोपहिया वाहन बाजार बनकर उभरा। साथ ही, राज्य 0.34 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ तिपहिया वाहनों के सेगमेंट में भी सबसे ऊपर रहा। इसके बाद गुजरात, कर्नाटक, बिहार और तमिलनाडु का नंबर आता है। हालांकि, महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर रहा, जिसके बाद तमिलनाडु, गुजरात और कर्नाटक का नंबर आता है। 

इंडस्ट्री के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई-सितंबर की अवधि में तिपहिया वाहनों की बिक्री 2.85 लाख यूनिट्स तक पहुंच गई, जिसमें दक्षिणी क्षेत्र 0.96 लाख यूनिट की मांग के साथ सबसे आगे रहा। इसके अलावा, दूसरी तिमाही में कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री 3.09 लाख यूनिट्स रही, जिसमें पश्चिमी क्षेत्र का हिस्सा सबसे अधिक 1.13 लाख यूनिट्स रहा। 

इस तिमाही के दौरान, देश में कमर्शियल वाहनों की सबसे अधिक बिक्री महाराष्ट्र में हुई, जो 0.46 लाख यूनिट्स रही। कमर्शियल वाहनों के प्रमुख बाजारों में महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु, गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक का स्थान रहा। 

इंडस्ट्री बॉडी के राज्य-वार वाहन बिक्री आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही में पैसेंजर वाहनों, दोपहिया वाहनों, तिपहिया वाहनों और कमर्शियल वाहनों की कुल बिक्री लगभग 84 लाख यूनिट्स रही। इसके अलावा, अक्टूबर में भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ने जोरदार ग्रोथ दर्ज की। इस महीने पैसेंजर वाहनों (कारें और एसयूवी) की बिक्री पहली बार 5 लाख यूनिट्स के आंकड़े को पार कर गई। -आईएएनएस

[@ Pics: एलियंस से संबंध, 13 बच्चों को दिया जन्म]


[@ यहां सिर्फ एक बच्ची के लिए रोज आती है ट्रेन ]


[@ कमाल के 5 टिप्स साल भर शरीर को हेल्दी बनाएं]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0