businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

दिल्ली का खान मार्केट दुनिया के सबसे महंगे खुदरा बाजारों में शामिल, बीते एक साल में 14 प्रतिशत बढ़ा किराया

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 delhi khan market is among the world most expensive retail markets with rents rising 14 percent in the past year 861577नई दिल्ली । दिल्ली के खान मार्केट को दुनिया के सबसे महंगे रिटेल मार्केट्स में 24वां स्थान मिला है। साथ ही, यह ग्लोबल लिस्ट में जगह पाने वाली भारत की एकमात्र रिटेल स्ट्रीट है। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।  
रियल एस्टेट सर्विस फर्म 'कुशमैन एंड वेकफील्ड' की एक रिपोर्ट के अनुसार, खान मार्केट में किराया सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर लगभग 238 डॉलर प्रति वर्ग फुट हो गया है, जो कि प्रति माह लगभग 1,875 रुपए प्रति वर्ग फुट के बराबर है।
न्यूयॉर्क की 'अपर फिफ्थ एवेन्यू' दुनिया की सबसे महंगी रिटेल स्ट्रीट बन गई है। यहां किराया 35 प्रतिशत बढ़कर सालाना 2,700 डॉलर प्रति वर्ग फुट हो गया है, जिससे यह 2023 के बाद पहली बार तीसरे स्थान से खिसककर पहले स्थान पर आ गई है। लंदन की 'न्यू बॉन्ड स्ट्रीट' 2,230 डॉलर प्रति वर्ग फुट के किराए के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि मिलान की 'विया मोंटेनापोलियोन' 2,160 डॉलर प्रति वर्ग फुट के किराए के साथ तीसरे स्थान पर रही।
कुशमैन एंड वेकफील्ड में रिटेल-इंडिया के प्रमुख मिलिन रोहिनेश ने कहा, "भारत का रिटेल मार्केट मजबूत बुनियादी आधार दिखा रहा है। इसे लगातार खपत, रिटेलर्स के विस्तार और प्रीमियम उत्पादों की बढ़ती मांग का समर्थन मिल रहा है।"
वैश्विक स्तर पर, स्थानीय मुद्रा के हिसाब से किराए में सालाना आधार पर औसतन 3 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जो 2025 के 4.3 प्रतिशत की तुलना में थोड़ी कम है। सर्वे की गई लगभग आधी रिटेल मार्केट्स (49 प्रतिशत) में किराए में बढ़ोतरी देखी गई, जबकि 19 प्रतिशत जगहों पर किराए में कमी आई। बाकी 32 प्रतिशत जगहों पर किराया स्थिर रहा।
कुशमैन एंड वेकफील्ड के ग्लोबल थिंक टैंक में इंटरनेशनल रिसर्च के प्रमुख डॉ. डोमिनिक ब्राउन ने कहा, "हालांकि वैश्विक स्तर पर किराए में होने वाली वृद्धि थोड़ी धीमी हुई है, लेकिन दुनिया के सबसे प्रमुख रिटेल केंद्रों में जगह पाने के लिए प्रतिस्पर्धा अभी भी बहुत तेज है।"
रिपोर्ट के अनुसार, टॉप 30 रिटेल सड़कों पर 815,000 वर्ग फुट से अधिक जगह लीज पर दी गई, जिसमें 153 नई लीज और नए स्टोर खुलना शामिल है। इस गतिविधि में 80 प्रतिशत से अधिक वे रिटेलर्स शामिल थे जो उन सड़कों पर पहली बार आए हैं, जबकि लीज पर ली गई कुल जगह में से लगभग 90 प्रतिशत हिस्सा अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों का रहा।
फैशन रिटेलर्स मांग का सबसे बड़ा स्रोत बने रहे, कुल लीज ट्रांजैक्शन में इनका हिस्सा 50 प्रतिशत और लीज पर ली गई कुल जगह में 57 प्रतिशत रहा। हालांकि, हेल्थ और ब्यूटी, पर्सनल गुड्स, फूड एंड बेवरेज, और 'एक्सपीरिएंशियल रिटेल' जैसे कॉन्सेप्ट भी अब उन जगहों पर आ रहे हैं, जहां पहले मुख्य रूप से फैशन ब्रांड ही हुआ करते थे।
एशिया-पैसिफिक (एपीएसी) क्षेत्र में 2026 की तीसरी तिमाही तक के 12 महीनों में मुख्य जगहों का किराया सालाना आधार पर 3.1 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले यह वृद्धि 2.3 प्रतिशत थी। इस तरह, एपीएसी दुनिया का इकलौता ऐसा क्षेत्र है जहां किराए में होने वाली वृद्धि की रफ्तार तेज हुई है।
एपीएसी रैंकिंग में खान मार्केट 25वें स्थान पर रहा। इसके बाद गैलेरिया मार्केट, गुड़गांव (28वें), कनॉट प्लेस, नई दिल्ली (29वें) और लिंकिंग रोड, मुंबई (33वें) स्थान पर रहे। मुंबई के लिंकिंग रोड में एशिया-पैसिफिक क्षेत्र में सबसे अधिक सालाना आधार पर 28 प्रतिशत की किराये में वृद्धि दर्ज की गई। यह भारत में प्रमुख हाई-स्ट्रीट स्थानों के लिए खुदरा विक्रेताओं की मजबूत मांग को दर्शाता है।
इस सूची में शामिल अन्य भारतीय शॉपिंग क्षेत्रों में मुंबई के फोर्ट/फाउंटेन और केम्प्स कॉर्नर; बेंगलुरु के विट्ठल माल्या रोड, ब्रिगेड रोड और इंदिरा नगर; पुणे के जेएम रोड, एमजी रोड और एफसी रोड; कोलकाता के पार्क स्ट्रीट और गरियाहाट; हैदराबाद के जुबली हिल्स, बंजारा हिल्स और हिमायत नगर, चेन्नई के अन्ना नगर और पोंडी बाजार शामिल हैं।
--आईएएनएस 

[@ यहां "पवित्र" लडकियों को मिलती है स्कॉलरशिप]


[@ जानिए क्यों ये आदमी 25 सालों से खा रहा है मिट्टी]


[@ यहां होती है चमगादडों की पूजा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0