businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

एआई के दौर में नेतृत्व का मूल उद्देश्य मानव कल्याण होना चाहिए: देबजानी घोष

Source : business.khaskhabar.com | Nov 18, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 in the age of ai the core objective of leadership should be human welfare debjani ghosh 861510नई दिल्ली । नीति आयोग की विशिष्ट फेलो देबजानी घोष ने मंगलवार को कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तेजी से अर्थव्यवस्थाओं, शासन प्रणालियों और लोगों के दैनिक जीवन को बदल रही है, लेकिन इस परिवर्तन के दौर में नेतृत्व का मूल उद्देश्य मानव कल्याण और सार्वजनिक सेवा ही रहना चाहिए। 
राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एक कार्यक्रम में 'लीडरशिप ऐज ए मिशन' विषय पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि एआई-आधारित बदलावों के इस दौर में नेतृत्व की भूमिका पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा कि नेतृत्व को केवल अधिकार या पद के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, बल्कि इसे नागरिकों और समाज के लिए सकारात्मक परिणाम सुनिश्चित करने वाली सेवा के रूप में समझना चाहिए।
देबजानी घोष ने कहा, "एआई की दुनिया इस चर्चा को और अधिक प्रासंगिक बनाती है। मिशन के रूप में नेतृत्व का अर्थ है ऐसा नेतृत्व जो मानव हित, नागरिकों के हित और समाज के व्यापक कल्याण के बारे में सोचता हो।"
कार्यक्रम में शासन, विकास और लोक प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा की गई। इसमें अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रभावी नेतृत्व की भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस बीच, उत्तर प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी देश, राज्य या समाज के विकास की दिशा तय करने में नेतृत्व की निर्णायक भूमिका होती है। उन्होंने हाल के वर्षों में उत्तर प्रदेश में हुए बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि मजबूत नेतृत्व के कारण राज्य में तेज और सकारात्मक परिवर्तन संभव हो पाए हैं।
राज्य के विकास से जुड़े एक प्रश्न के जवाब में शर्मा ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की स्थिति से लोग भलीभांति परिचित हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावी नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों ने राज्य को विकास की नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
आगामी चुनावों से जुड़े राजनीतिक घटनाक्रमों पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वह कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित बैठक को लेकर सामने आई खबरों की जानकारी नहीं रखते।
इस अवसर पर गुजरात सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव टोपनो ने भी अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने वर्ष 2001 के विनाशकारी कच्छ भूकंप के बाद किए गए पुनर्वास और पुनर्निर्माण कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उस अनुभव से शासन, सार्वजनिक सेवा और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण सबक मिले।
उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में प्रभावी नेतृत्व, त्वरित निर्णय क्षमता और लोगों की जरूरतों को केंद्र में रखने वाला प्रशासन ही पुनर्निर्माण और विकास को गति दे सकता है।
--आईएएनएस
 

[@ पर्स में पैसा नहीं टिकता तो करें ये सरल उपाय ]


[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]


[@ फिल्म इंडस्ट्री में सेक्स रैकेट का धंधा पांव पसारता जा रहा है,फंसी ये 11 एक्ट्रेस]


Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0