businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

केंद्र ने जून तिमाही का सर्विस पीपीआई अनुमान जारी किया, इंश्योरेंस सर्विस में महंगाई दर एक प्रतिशत से कम रही

Source : business.khaskhabar.com | Aug 24, 2026 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 the centre released the services ppi estimates for the june quarter with inflation in insurance services remaining below one percent 839022
नई दिल्ली । केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को सर्विस प्रोड्यूसर प्राइस इंडेक्स (एसपीपीआई-प्रोविजनल) का डेटा जारी कर दिया है। इसमें इंश्योरेंस सर्विस प्राइस इंडेक्स में महंगाई दर सालाना आधार पर 0.98 प्रतिशत और टेलीकॉम सर्विसेज प्राइस इंडेक्स में 0.72 प्रतिशत रही है। 
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से जारी डेटा में कहा गया कि इंश्योरेंस सर्विस प्राइस इंडेक्स वित्त वर्ष 27 की जून तिमाही में 102.9 रहा है और यह सालाना आधार पर 0.98 प्रतिशत बढ़ा है।  
टेलीकॉम सर्विसेज प्राइस इंडेक्स सालाना आधार पर 0.72 प्रतिशत बढ़कर 112.2 पर पहुंच गया है। 
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन सर्विस प्राइस इंडेक्स 89.9 पर रहा है और इसमें सालाना आधार पर -1.32 प्रतिशत की कमी आई है।
वहीं, बैंकिंग सर्विस प्राइस इंडेक्स 100.9 पर रहा है और इसमें सालाना आधार पर -3.35 प्रतिशत गिरावट देखी गई है, जबकि बैंकिंग सर्विस कॉन्ट्रिब्यूशन इंडेक्स 134.8 पर रहा है और यह सालाना आधार पर 6.90 प्रतिशत बढ़ा है।
इसके अलावा, मैनेजमेंट ऑफ पेंशन फंड्स सर्विस प्राइस इंडेक्स 113.3 पर रहा है और इसमें सालाना आधार पर 5.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
जून तिमाही में एयर (पैसेंजर) सर्विस प्राइस इंडेक्स सालाना आधार पर 31.94 प्रतिशत बढ़कर 126.4 पर पहुंच गया है।
वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में रेलवे सर्विस प्राइस इंडेक्स 103.4 पर रहा है और इसमें सालाना आधार पर 1.27 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 
इसके घटक रेलवे फ्रेट सर्विस प्राइस इंडेक्स सालाना आधार पर 0.10 प्रतिशत बढ़कर 103.3 पर और रेलवे पैसेंजर सर्विस प्राइस इंडेक्स सालाना आधार पर 3.50 प्रतिशत बढ़कर 103.5 पहुंच गया है।
सर्विस पीपीआई में सात तरह की सर्विस शामिल हैं और इनका बेस ईयर 2022-23 है।
हालांकि, सरकार के अनुसार, इन इंडेक्स में सेवाओं के लिए वेटेज (भारांक) को शामिल नहीं किया जाता है क्योंकि ये पूरे सर्विस सेक्टर को कवर नहीं करते हैं।
वित्त वर्ष 27 की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर) के लिए सर्विस पीपीआई डेटा 25 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा।
--आईएएनएस।

[@ केसर स्वास्थ्य के लिए कई तरह से लाभकारी]


[@ व्यापार में सफलता के अचूक उपाय]


[@ क्या अब भी रेखा की मांग में है संजय दत्त के नाम का सिंदूर?]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0