businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सात लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट है ये 5.73 लाख रुपए की कार

Source : business.khaskhabar.com | Oct 13, 2026 | businesskhaskhabar.com Automobile News Rss Feeds
 this car priced at rs 573 lakh is best for a family of seven 852702
ऑटो डेस्क। नई दिल्ली 

सात लोगों के परिवार के लिए ये सेवन सीटर कार बेस्ट है। यह सिर्फ 5.65 लाख रुपए की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में मिल जाती है और 7 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट है। हम आपको बता रहे हैं Nissan Gravite के बारे में जिसमें 999cc का 3-सिलिंडर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है जिसमें CNG का विकल्प भी आता है। यह इंजन 6,350 rpm पर 71.01bhp की पावर और 3,400rpm पर 96nm का टॉर्क जनरेट करता है। 

ट्रांसमिशन और माइलेजः 

Nissan Gravite में 5-स्पीड मैनुअल या 5-स्पीड ईजी शिफ्ट AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है। यह फ्रंट-व्हील ड्राइव पर काम करती है और इसमें 40 लीटर की फ्यूल टैंक कैपेसिटी दी गई है। ARAI के मुताबिक इसकी माइलेज मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 19.3kmpl और AMT पर 19.6kmpl है। 

डाइमेंशन और स्पेसः 

इस गाड़ी की लंबाई 3,987mm, चौड़ाई 1734mm और ऊंचाई 1643mm है। इसकी व्हीलबेस 2636mm और ग्राउंड क्लीयरेंस 182mm है। बैठकी की कैपेसिटी की बात करें तो यह एक 7-सीटर गाड़ी है जिसमें पीछे की थर्ड-रो को हटाया भी जा सकता है। थर्ड-रो की सीटों को हटाने या मोड़ने के बाद इसमें 625 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिलता है। 

सस्पेंशन ब्रेक और टायरः 
इस गाड़ी में आगे की तरफ मैकफर्शन स्ट्रट सस्पेंशन और पीछे की तरफ रियर ट्विस्ट बीम सस्पेंशन दिया गया है। स्टीयरिंग के लिए इसमें इलेक्ट्रिक पावर-असिस्टेड टिल्ट स्टीयरिंग मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो इसके आगे के पहियों में डिस्क ब्रेक और पीछे के पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके अलावा, इसमें 185/65 R15 साइज के रेडियल ट्यूबलेस टायर मिलते हैं। 

सेफ्टी और फीचर्सः 
सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग, EBD के साथ ABS, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल-स्टार्ट असिस्ट, TPMS, रियर पार्किंग सेंसर और एक रिवर्स कैमरा दिया गया है। आराम और इंटरटेनमेंट के लिए इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले के साथ 8-इंच की फ्लोटिंग टचस्क्रीन, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं। 

इसके अलावा इसमें पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, सेकंड और थर्ड लाइन के लिए रियर एसी वेंट, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर और एक JBL का साउंड सिस्टम मिलता है। Nissan Gravite की एक्स-शोरूम कीमत 5.73 लाख रुपए से लेकर 9.38 लाख रुपए तक जाती है।

[@ खुद को160बार कटवाया जहरीले सांपों से, क्यों!]


[@ इस मंदिर में लक्ष्मी माता के आठ रूप]


[@ सावधान! मोटापे से पेट के कैंसर का खतरा]



Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0