महिंद्रा की पहली सीएनजी गाड़ी एक्सयूवी 3 एक्सओ जेडएनजी हुई लॉन्च
Source : business.khaskhabar.com | Oct 15, 2026 | 

ऑटो डेस्क। नई दिल्ली महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ जेडएनजी को बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। यह महिंद्रा का अपना पहला CNG प्रोडक्ट है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये तय की गई है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतर ऑप्शन शाबित हो सकती है, जो महिंद्रा की SUV का अनुभव CNG के बचत के साथ लेना चाहते हैं। आइए विस्तार में जानते हैं कि Mahindra XUV 3XO CNG को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है।
इतनी है कीमतः Mahindra XUV 3XO CNG के अलग-अलग वेरिएंट की अलग-अलग कीमत रखी गई है। इसके बेस वेरिएंट MX EDGE की एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है, जबकि REVX EDGE (O) वेरिएंट 10.79 लाख रुपये में है। इसके ऊपर के AX5 वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.19 लाख रुपये है और सबसे टॉप वेरिएंट REVX A को 12.27 लाख रुपये में खरीदा जा सकता है।
दमदार टर्बो इंजन और परफॉरमेंसः महिंद्रा की पहली एसयूवी सीएनजी Mahindra XUV 3XO ZNG में 1.2-लीटर का एमस्टैलियन टीसीएमपीएफआई (mStallion TCMPFi) टर्बोचार्ज्ड इंजन इस्तेमाल किया गया है। यह एडवांस इंजन पेट्रोल और सीएनजी दोनों ही मोड में समान रूप से 82 kW की पावर और 200 Nm का बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है। यह 200 Nm का टॉर्क भारत में मौजूद सभी सीएनजी यात्री वाहनों की श्रेणी में सबसे ज्यादा और बेहतरीन है। इसकी वजह से यह 0 से 60 60 km/h की स्पीड महज 4.9 सेकंड में पकड़ लेती है।
मिलेगा शानदार माइलेजः Mahindra XUV 3XO ZNG के माइलेज को लेकर कंपनी के तरफ से 24.7 km/kg क्लेम किया गया है। इससे यह अपने सेगमेंट में एक नया मानक स्थापित करती है। इसमें सेगमेंट का सबसे पहला 10-बार CNG इंजेक्शन प्रेशर सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसमें सीएनजी खत्म होने की स्थिति में ऑटोमैटिक तरीके से पेट्रोल मोड पर स्विच होने की फीचर भी दिया गया है।
महिंद्रा XUV 3XO ZNG में अंडरफ्लोर ट्विन-सिलेंडर पैकेजिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस तकनीक के तहत दोनों सीएनजी सिलेंडरों को लगेज एरिया के नीचे बहुत ही सुरक्षित ढंग से फिट किया गया है, जिससे गाड़ी में एक समतल लोडिंग फ्लोर बन जाता है। इसकी वजह से 270 लीटर का एक बड़ा बूट स्पेस मिलता है। इतना ही नहीं स्पेयर व्हील को गाड़ी की बॉडी के नीचे लगाया गया है।
प्रीमियम फीचर्स और फाइव-स्टार लेवल की सेफ्टीः Mahindra XUV 3XO ZNG को 5-स्टार Bharat-NCAP सेफ्टी रेटिंग के मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें सेफ्टी के लिए छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) और आइसोफिक्स (ISOFIX) सहित 35 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।
इसके अलावा इसमें एक गैस-लीक डिटेक्शन सिस्टम भी लगा है, जो गैस लीक होने की स्थिति में गाड़ी को तुरंत पेट्रोल मोड में बदल देता है। प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो इसमें 26.03 सेंटीमीटर की दो स्क्रीन, स्काईरूफ (Skyroof), डॉल्बी एटमॉस ऑडियो, ब्लैक लेदरेट सीट्स और काले रंग के शानदार अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
[@ यह उपाय करने से शांत होंगे शनि दोष]
[@ एक बार फिर तैयार है टाइटैनिक, जानिए कैसे]
[@ शबाना आजमी को शुरुआती दिनों में इस एक्टर से मिली थी फटकार]