भारत सिर्फ हेल्थ केयर का विस्तार नहीं कर रहा, बल्कि भविष्य को भी नया आकार दे रहा हैः उपासना कामिनेनी कोनीडेला
उन्होंने AI और बिग डेटा के जरिए हेल्थकेयर में हो रहे बदलावों पर जोर दिया, जिसमें भारत के विशाल रोगी डेटा का उपयोग रीयल-टाइम डायग्नोस्टिक्स और भविष्यवाणी आधारित इलाज (प्रेडिक्टिव केयर) के लिए किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य परिणामों में सुधार हो रहा है। उनका फोकस इस बात पर भी था कि इलाज से आगे बढ़कर बीमारियों को रोकने पर ध्यान दिया जाए, खासकर क्रॉनिक डिजीज और मानसिक स्वास्थ्य (मेंटल हेल्थ) के मामले में।
स्टार्टअप महाकुंभ : वृद्धि, वित्त पोषण और भविष्य के अवसरों को अनलॉक करने के लिए पंजीकरण करें!
भारतीय स्टार्टअप्स 30,000 रुपए प्रति पॉड में एक स्टार्टअप पॉड प्राप्त कर सकते हैं, जिसमें दो नि:शुल्क डेलीगेट पंजीकरण और इवेंट की ई-डायरेक्टरी में सूचीबद्ध होने की सुविधा शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय स्टार्टअप्स के लिए यह शुल्क 375 यूएस डॉलर प्रति पॉड है, जिसमें समान सुविधाएँ उपलब्ध होंगी। इसके अलावा, गोल्ड और सिल्वर डेलीगेट पास भी उपलब्ध हैं, जिनमें विशेष लाभ दिए जाएँगे। भारतीय प्रतिभागियों के लिए, गोल्ड पास (12,000 रुपए) में प्राथमिकता पंजीकरण, डेलीगेट किट, प्रीमियम सीटिंग, इवेंट एक्सेस, ब्रेकआउट सेशंस, दो दिवसीय वीआईपी लॉन्च नेटवर्किंग के लिए गोल्ड लाउंज और बी2बी पोर्टल की सुविधा मिलेगी।
नीता अंबानी को मैसाचुसेट्स की गवर्नर ने किया सम्मानित
गवर्नर ऑफिस ने कहा है कि "यह सम्मान नीता अंबानी के शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, खेल, कला, संस्कृति और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में किए गए प्रभावी काम और उनके समर्पण भाव का सम्मान है - जिसने भारत और वैश्विक स्तर पर लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।"
हरे भरे कल के लिए दौड़ा गुलाबी शहर, एसबीआई ग्रीन मैराथन, मिर्ची सीजन 5 के साथ
एसबीआई ग्रीन मैराथन, मिर्ची सीज़न 5 के तहत हर शहर में, शुरुआती धावकों से लेकर अनुभवी एथलीट्स तक – हर कोई हरियाले कल के एक ही लक्ष्य के लिए दौड़ रहा था। इवेंट के वेस्ट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी स्क्रैप ने संभाली, जिन्होंने पूरे आयोजन स्थल पर उत्पन्न कचरे को कुशलतापूर्वक इकट्ठा किया, जिसे आगे रिसाइकल किया जाएगा।
रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड ने वेल्वेट का अधिग्रहण किया
आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "हम वेल्वेट का रिलायंस परिवार में स्वागत करते हुए रोमांचित हैं। वेल्वेट का इनोवेशन और लाखों लोगों तक पर्सनल केयर पहुँचाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका, वास्तव में उल्लेखनीय है। हम इस विरासत को आगे बढ़ाने, और वेल्वेट को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए उत्साहित हैं।" वेल्वेट संस्थापक डॉ. सी. के. राजकुमार को "सैशे किंग" के रूप में जाना जाता है।
गोदरेज ग्रुप ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में स्मार्ट और सस्टेनेबल नवाचारों का अनावरण किया
इस एक्सपो में गोदरेज का "वेरी नैरो आइल (VNA) आर्टिकुलेटेड फोर्कलिफ्ट" भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो मात्र 2 मीटर चौड़ी गलियों में 12.5 मीटर की ऊंचाई तक संचालन कर सकता है। इससे समान स्थान में 6 गुना अधिक पैलेट लोकेशन प्राप्त की जा सकती है, जिससे यह बाज़ार में सबसे अधिक स्पेस-एफिशिएंट समाधान बन जाता है।
मुंबई में पुलिस ने पकड़ी नकली गुडनाइट उत्पादों की आपूर्ति करने वाली यूनिट
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (जीसीपीएल) की होम केयर मार्केटिंग हेड शिल्पा सुरेश ने कहा, 'नकली उत्पादों का बढ़ता चलन न केवल उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए खतरा है, बल्कि एफएमसीजी उद्योग की विश्वसनीयता को भी नुकसान पहुंचाता है। नकली उत्पाद अवैध होने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक हो सकते हैं।
लिफ्टएड की पहल से 33 लाख बच्चों को मिली बेहतर शिक्षा
लिफ्टएड को माइकल और सुसान डेल फाउंडेशन, ब्रिजेस आउटकम्स पार्टनरशिप्स, रिलायंस फाउंडेशन, अटलासियन, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक और यूबीएस ऑप्टिमस फाउंडेशन का समर्थन प्राप्त है। रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक नीता अंबानी ने कहा, "रिलायंस फाउंडेशन, लिफ्टएड की संस्थापक सदस्य होने पर गर्व महसूस करता है।