पेटीएम ने व्यापारियों के लिए भारत का पहला सोलर साउंडबॉक्स लॉन्च किया
यह इनोवेशन हल्की धूप में भी जल्दी चार्ज होकर पूरे दिन की पावर प्रदान करता है, जिससे छोटे दुकानदारों और व्यापारियों को बिना किसी परेशानी के भुगतान और विश्वसनीय सेवा मिलती है। भारत में बना यह पेटीएम सॉलर साउंडबॉक्स एक एनवायरमेंट फ्रेंडली समाधान है, जो कम लागत वाले वैकल्पिक ऊर्जा स्रोत का उपयोग करता है।
वित्त वर्ष 2025 की चौथी तिमाही में भारतीय कंपनियों की वृद्धि दर 7-8 प्रतिशत रहने की उम्मीद
वैश्विक आर्थिक और राजनीतिक परिदृश्य का विकास, विदेशी मुद्रा दरों में उतार-चढ़ाव, नए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों का प्रभाव, सरकारी खर्च में तेजी और घरेलू शहरी मांग में सुधार निकट भविष्य में निगरानी योग्य बने रहेंगे।
रेपो रेट में 25-50 आधार अंक की कटौती से विकास दर को मिलेगी रफ्तार: रिपोर्ट
रिपोर्ट में कहा गया, "हम नियामक उपायों में ढील की संभावना के साथ-साथ एक बड़े रेट कट (25-50 आधार अंक) की उम्मीद करते हैं।" सभी एमपीसी सदस्यों ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में कम महंगाई दर के कारण विकास दर का समर्थन करने के लिए रेपो रेट में कमी के लिए आरबीआई के पास पर्याप्त जगह है।
अदाणी ग्रुप मध्य प्रदेश में 1.10 लाख करोड़ रुपये करेगा निवेश, 1.2 लाख नौकरियां होंगी पैदा
भारत के लीडिंग इंटीग्रेटेड व्यापार समूह अदाणी ग्रुप की ओर से मध्य प्रदेश
में पंप स्टोरेज, सीमेंट, खनन, स्मार्ट मीटर और थर्मल ऊर्जा जैसे अलग-अलग
क्षेत्रों में 1.1 लाख करोड़ रुपये के भारी निवेश का ऐलान किया गया।
अदाणी फाउंडेशन द्वारा महिलाओं को साबुन बनाने का दिया गया प्रशिक्षण
अदाणी फाउंडेशन के परियोजना अधिकारी रामचरण चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हाड़ौती प्रगतिशील प्रोड्यूसर कंपनी में 800 से अधिक महिला सदस्य जुड़ी हुई हैं, जिनमें से चयनित महिलाओं को इस प्रशिक्षण में शामिल किया गया है। इस प्रशिक्षण के पहले दिन महिलाओं को तुलसी, गुलाब, नीम, हल्दी, बेसन और एलोवेरा आदि के प्रयोग से साबुन बनाने की विधि सिखाई गई एवं अन्य दो दिन महिलाओं ने स्वयं साबुन बनाए।
गुवाहाटी में रिलायंस के नए कैंपा और बेवरेज बॉटलिंग प्लांट का उद्घाटन
मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "कैंपा के उत्पाद आम लोगों के लिए किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। कम कीमत के बावजूद गुणवत्ता वैश्विक मानकों के अनुरूप होगी। यह ब्रांड और अधिक मजबूत होगा और आगे बढ़ेगा।" आरसीपीएल के सीओओ केतन मोदी ने कहा, "गुवाहाटी प्लांट हमारे लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इससे स्थानीय आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।"
महाकुंभ 2025 में अनूठे अनुभवों से गर्मजोशी और एकजुटता की भावना जोड़ रहा नेस्ले इंडिया
इन गतिविधियों के केंद्र में है मैगी का "2 मिनट अपनों के लिए" अभियान, जो लोगों को एक साथ लाने में मैगी की भूमिका को उजागर कर रहा है। मैगी ने स्पेशल ज़ोन बनाए हैं, जहाँ आगंतुक गरमागरम मैगी का आनंद उठा सकते हैं और अपने "मैगी पलों" को कैद कर सकते हैं। इन जोन में अलाव के लिए निर्धारित जगह होंगे, ताकि ठंडी सुबह और शाम के दौरान आगंतुकों को आराम मिल सके।
मेक इन इंडिया में स्किल और एम्प्लॉयमेंट का बड़ा रोल
इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए, अदाणी समूह लगभग 2 हजार करोड़ रुपए का सहयोग देकर अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप एक्सीलेंस हब स्थापित करेगा। इन्हें अदाणी ग्लोबल स्किल्स एकेडमी के रुप में जाना जाएगा। यहां टेक्निकल और वोकेशनल एजुकेशन बैकग्राउंड के युवाओं को इंडस्ट्री की मांग और उनके करियर की जरुरत के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा।
गोदरेज ग्रुप के सुरक्षा समाधान ने सुरक्षा और सही खुशी के बीच गहरे संबंध को उजागर किया
गोदरेज में, हम ऐसे नए-नए उपाय पेश करते रहते हैं जो लोगों को सबसे महत्वपूर्ण चीज़ों की सुरक्षा करने के लिए सशक्त बनाते हैं, ताकि वे खुशहाल, चिंता मुक्त जीवन जी सकें।" सुरक्षा का मतलब सिर्फ शारीरिक सुरक्षा नहीं है। यह सीधे-सीधे भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य से जुड़ी है। जब व्यक्ति असुरक्षित महसूस करता है, तो यह उसके दैनिक जीवन, उत्पादकता और मानसिक शांति को प्रभावित करता है। सर्वेक्षण के निष्कर्ष इस बात को रेखांकित करते हैं कि घर की सुरक्षा सुनिश्चित करना सच्ची खुशी प्राप्त करने की दिशा में एक बुनियादी कदम है।
गोदरेज ग्रुप ने इटली की कंपनी बिसियाच एंड कैरू के साथ की साझेदारी
गोदरेज एंटरप्राइजेज ग्रुप के टूलिंग व्यवसाय के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड पंकज अभयंकर ने कहा, "बिसियाच एंड कैरू के साथ हमारी भागीदारी रेलवे और एयरोस्पेस उपकरणों में उन्नत स्वचालन (ऑटोमेशन) और प्रेसिज़न इंजीनियरिंग की शुरुआत कर भारत के विनिर्माण परितंत्र को मज़बूत करती है।