आइकिया ने गुलाबी शहर जयपुर में ऑनलाइन डिलीवरी शुरू की
आइकिया इंडिया की सीईओ और चीफ सस्टेनेबिलिटी ऑफिसर सुज़ैन पल्वरर ने कहा, " हैदराबाद में अपना पहला स्टोर खोलने के बाद से हमें उत्तर भारत से निरंतर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हमारे बी2बी चैनल्स के माध्यम से इन शहरों से सैकड़ों ऑर्डर आ रहे हैं, हमें लगातार ऑनलाइन सर्च किया जा रहा है, ऐप डाउनलोड किए जा रहे हैं, और सोशल मीडिया पर लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।
जियो के 5जी नेटवर्क ने महाकुंभ में रचा इतिहास, एक दिन में हुए 2 करोड़ कॉल और 40 करोड़ नेट सर्फिंग
दुनियाभर में यह पहली बार है कि एक छोटे से एरिया में इतने अधिक लोगों ने किसी नेटवर्क का इस्तेमाल किया हो। यह आंकड़े सिर्फ जियो 5जी नेटवर्क के हैं, जियो के 4जी नेटवर्क के आंकड़े इसमें शामिल नहीं किए गए हैं। जियो का 5जी नेटवर्क एरिक्सन के उपकरणों पर चलता है। महाकुंभ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चला, जिसमें 66 करोड़ से अधिक श्रद्धालु पहुंचे। भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए।
गोदरेज ने लॉन्च की स्मार्ट सिक्योरिटी की नई रेंज
उन्होंने आगे कहा, “हम होम लॉकर श्रेणी में अग्रणी बने हुए हैं और हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2026 तक इस श्रेणी में करीब 70% बाजार हिस्सेदारी हासिल करना है, और ये अत्याधुनिक उत्पाद सिक्योरिटी सॉल्यूशंस बाजार में हमारे नेतृत्व को और मजबूत करेंगे”। घरों, संस्थानों, बीएफएसआई और बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे की परियोजनाओं में सुरक्षा समाधानों का एक व्यापक सूट प्रदान करने वाली एकमात्र कंपनी के रूप में, गोदरेज रणनीतिक रूप से उपभोक्ता और संस्थागत दोनों क्षेत्रों में अपने स्टोर का विस्तार करने के लिए तैयार है।
शार्प बिजनेस सिस्टम्स ने पेश किया पिक्सल एज इंटरएक्टिव स्मार्टबोर्ड; कम्युनिकेशन को मिलेंगे नए आयाम
शार्प बिज़नेस सिस्टम्स (इंडिया) प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर ओसामु नारिता ने उत्साह व्यक्त करते हुए हुए कहा, "हमें बी2बी ग्राहकों के लिए मेड-इन-इंडिया इंटरएक्टिव स्मार्ट बोर्ड- पिक्सल एज पेश करते हुए गर्व हो रहा है। यह इनोवेटिव स्मार्टबोर्ड न सिर्फ टीमों के सहयोग के तरीके को बदलता है, बल्कि कम्युनिकेशन के अनुभव को भी बेहतर बनाता है। यह अत्याधुनिक तकनीक प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जो व्यवसायों और शैक्षणिक संस्थानों की बदलती जरूरतों को पूरा करता है।"
गोदरेज ग्रुप के लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सॉल्यूशंस ने इंडिया डिज़ाइन मार्क अवार्ड्स 2024 में हासिल किए कई पुरस्कार
हर साल प्रतिष्ठित इंडिया डिज़ाइन मार्क अवार्ड्स जीतना घर की सुरक्षा, कार्यक्षमता और खूबसूरती के लिहाज़ से नए उद्योग मानक स्थापित करने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है। भारत के पहले 'मेड इन इंडिया' आईओटी 9 डिजिटल लॉक की शुरुआत करने से लेकर आर्किटेक्चरल फिटिंग और सिस्टम में अपने पोर्टफोलियो को नया रूप देने तक, हम सुरक्षा और डिजाइन की सीमाओं को आगे बढ़ाते रहते हैं।