businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

गोदरेज ग्रुप ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में स्मार्ट और सस्टेनेबल नवाचारों का अनावरण किया

Source : business.khaskhabar.com | Feb 14, 2025 | businesskhaskhabar.com Business News Rss Feeds
 godrej group unveils smart and sustainable innovations at logimate india 2025 702896मुंबई। गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप (GEG) के अंतर्गत आने वाले गोदरेज एंड बॉयस के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस ने लॉजीमैट इंडिया 2025 में अपनी नवीनतम तकनीकों और नवाचारों का प्रदर्शन किया। यह प्रमुख व्यापार मेला, जो 13 से 15 फरवरी तक मुंबई में आयोजित हो रहा है, भारत के इन्ट्रालॉजिस्टिक्स और प्रोसेस मैनेजमेंट सेक्टर के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। मटेरियल हैंडलिंग क्षेत्र में 20% से अधिक बाजार हिस्सेदारी के साथ, गोदरेज इस उद्योग में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। 
‘मेक इन इंडिया’ पहल को आगे बढ़ाते हुए, यह व्यवसाय निरंतर स्वदेशी और नवीन समाधानों का विकास कर रहा है, जो देश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। पूरे भारत में मजबूत बाजार उपस्थिति के साथ, गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप वेयरहाउसिंग और मैन्युफैक्चरिंग संचालन को आधुनिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसका अत्याधुनिक मटेरियल हैंडलिंग उपकरण और तकनीकी समाधान भारत के बढ़ते उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। 
इस एक्सपो में मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस की प्रमुख प्रस्तुतियों में भारत में निर्मित पहला स्वदेशी लिथियम-आयन बैटरी चालित फोर्कलिफ्ट शामिल होगा, जो प्रोपराइटरी बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS) तकनीक से लैस होगा। यह सस्टेनेबल समाधानों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, गोदरेज एक वाहन मॉनिटरिंग सिस्टम का अनावरण करेगा, जो रियल टाइम परफोर्मेंस की जानकारी उपलब्ध करेगा और प्रिवेंटिव मेंटेनेंस अलर्ट जेनरेट करने में सक्षम होगा, जिसे भविष्य में प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस क्षमताओं के साथ और बेहतर बनाया जाएगा। इसके साथ ही स्मार्ट इंट्रालॉजिस्टिक्स समाधानों की सीमाओं को आगे बढ़ाया जा सकेगा। 
इस एक्सपो में गोदरेज का "वेरी नैरो आइल (VNA) आर्टिकुलेटेड फोर्कलिफ्ट" भी प्रदर्शित किया जाएगा, जो मात्र 2 मीटर चौड़ी गलियों में 12.5 मीटर की ऊंचाई तक संचालन कर सकता है। इससे समान स्थान में 6 गुना अधिक पैलेट लोकेशन प्राप्त की जा सकती है, जिससे यह बाज़ार में सबसे अधिक स्पेस-एफिशिएंट समाधान बन जाता है। 
गोदरेज भारत की एकमात्र कंपनी है, जिसने रीच ट्रक ऑपरेटर की सुविधा, सुरक्षा और उच्च उत्पादकता के लिए उन्नत बैटरी क्षमता के साथ डिज़ाइन किया है। यह विशेष रूप से फैक्ट्री-आधारित वेयरहाउस में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। इसके अलावा, कंपनी स्वदेशी रूप से विकसित 3-व्हील काउंटरबैलेंस फोर्कलिफ्ट भी प्रदर्शित करेगी, जो वेयरहाउस उपकरणों में स्थान के अधिकतम उपयोग की सुविधा प्रदान करता है। यह उपकरण उद्योग में पहली बार वेट डिस्क ब्रेक्स के साथ आता है, जिससे ऑपरेटर की सुरक्षा और आराम में वृद्धि होती है। 
गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप के मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस के कार्यकारी उपाध्यक्ष और बिजनेस हेड अनिल लिंगायत ने कहा, "सस्टेनेबिलिटी हमारी रणनीति का मुख्य केंद्र बिंदु है। हम ऊर्जा-कुशल समाधानों, पर्यावरण-अनुकूल डिज़ाइनों और अपने उत्पादों की कार्बन फुटप्रिंट को कम करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारत में इन्ट्रालॉजिस्टिक्स के मार्केट लीडर के रूप में, हम ऐसे अभिनव समाधान प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जो हमारे ग्राहकों को प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त दिला सकें। 
गोदरेज का यह व्यवसाय रिटेल, ई-कॉमर्स, क्यू-कॉमर्स, फार्मास्युटिकल्स, एफएमसीजी, 3PL, और कोल्ड चेन लॉजिस्टिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों को लक्षित कर रहा है, जिनमें आधुनिक और कुशल मटेरियल हैंडलिंग समाधानों की आवश्यकता बढ़ रही है। लॉजीमैट इंडिया 2025, गोदरेज एंटरप्राइज़ेज़ ग्रुप की क्षमताओं को प्रदर्शित करने और इन्ट्रालॉजिस्टिक्स में इसके नवाचार और सस्टेनेबिलिटी पर ध्यान केंद्रित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट बिजनेस का स्टॉल हॉल 4, स्टॉल नंबर B-20 में होगा, जहां आगंतुक अत्याधुनिक तकनीकों और अभिनव समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला का अनुभव कर सकेंगे। - खासखबर नेटवर्क

[@ इस ऑफिस में अपने आप चलती हैं कुर्सियां! ]


[@ इस बकरी का स्टंट देख दंग रह जाएंगे आप ]


[@ Pics: जब "बुलेटरानी" बनकर आई दुल्हन और...]