businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

सेंसेक्स, निफ्टी ऎतिहासिक ऊंचाई पर बंद

Source : business.khaskhabar.com | Sep 01, 2014 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 sensex, nifty close at historical heightsमुंबई। सोमवार को देश के शेयर बाजारों में तेजी दर्ज की गई। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी अपने जीवन काल के ऎतिहासिक उच्च स्तर पर बंद हुए। दोनों सूचकांकों ने अपने जीवन काल का ऎतिहासिक उच्च स्तर भी छुआ। सेंसेक्स 229.44 अंकों की तेजी के साथ 26,867.55 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 73.35 अंकों की तेजी के साथ 8,027.70 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 95.07 अंकों की तेजी के साथ 26,733.18 पर खुला और 229.44 अंकों यानी 0.86 फीसदी की तेजी के साथ 26,867.55 पर बंद हुआ।

 दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 26,900.30 के ऎतिहासिक ऊपरी और 26,732.39 के निचले स्तर को छुआ। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। हीरो मोटोकॉर्प (5.79 फीसदी), मारूति (4.71फीसदी), टाटा पावर (3.62 फीसदी), हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (3.59 फीसदी) और गेल (3.36 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे सन फार्मा (1.46 फीसदी), आईटीसी (1.37 फीसदी), एचडीएफसी (1.19 फीसदी), भेल (0.89 फीसदी) और टाटा मोटर्स (0.87फीसदी)। निफ्टी 36.00 अंकों की तेजी के साथ 7,990.35 पर खुला और 73.35 अंकों यानी 0.92 फीसदी की तेजी के साथ 8,027.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 8,035.00 के ऎतिहासिक ऊपरी और 7,984.00 के निचले स्तर को छुआ।

 इससे पहले 28 अगस्त को सेंसेक्स 26,674.38 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर को छूकर 26,638.11 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी ने इससे पहले सोमवार 25 अगस्त को 7,968.25 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर को छुआ था और गुरूवार 28 अगस्त को 7,954.35 के ऎतिहासिक ऊपरी स्तर पर बंद हुआ था। सोमवार को बीएसई के मिडकैप सूचकांक और स्मॉलकैप सूचकांक में भी तेजी देखी गई। मिडकैप सूचकांक 145.69 अंकों की तेजी के साथ 9,444.59 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 133.14 अंकों की तेजी के साथ 10,397.59 पर बंद हुआ। 12 में से 11 सेक्टरों में तेजी दर्ज की गई। धातु (2.79 फीसदी), पूंजीगत वस्तुएं (2.75 फीसदी), रियल्टी (2.72 फीसदी), बिजली (2.60 फीसदी) और बैंकिंग (1.79 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी दर्ज की गई। मात्र एक सेक्टर तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (0.67 फीसदी) में गिरावट रही।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0