businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

पांच साल में पहली बार सोने के दामों में भारी गिरावट

Source : business.khaskhabar.com | July 20, 2015 | businesskhaskhabar.com Commodity News Rss Feeds
 news gold price falls to five year low  मुंबई। सोने में 4 फीसदी की गिरावट आई है। सोने में पांच सालों में पहली बार इतनी भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्लैटिनम में भी 2009 के बाद से 5 फीसदी की गिरावट आई है क्योंकि निवेशकों ने अमेरिकी डॉलर को मजबूत होने की उम्मीद में इन महंगी धातुओं को बेचना शुरू कर दिया। सोने और प्लैटिनम में यह अचानक और भारी गिरावट आई है। इसका कारण डॉलर की मजबूती है।

घरेलू बाजार में सोने की कीमतें 25,000 रूपए प्रति 10 ग्राम के नीचे चली गईं, जो कि चार साल का निचला स्तर है। चीन के शंघाई गोल्ड एक्सचेंज की तरफ से अचानक सोने में भारी बिकवाली, अमेरिकी में ब्याज दरें बढ़ने की संभावना और डॉलर की मजबूती से सोने की कीमतों में अचानक तेज गिरावट आई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की कीमतों में गिरावट आगे भी बनी रह सकती है। अगले 2 से 3 महीने में सोने की कीमतें लुढ़क कर 24,000 रूपए प्रति 10 ग्राम तक आ सकती हैं।

निवेशकों को उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व इस साल ब्याज दर में बढोतरी करेगा। प्राप्त डेटा के मुताबिक शुक्रवार के 27,000 लॉट्स की तुलना में सोमवार को शंघाई गोल्ड एक्सचेंज में करीब 9,00,000 लॉट्स की बिक्री हुई। स्पॉर्ट गोल्ड 2.4 फीसदी गिरावट के बाद 1,106.90 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो मार्च 2010 के बाद से सबसे बडी गिरावट है।

प्लैटिनम भी 5 फीसदी गिरावट के साथ 942.49 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। प्लैटिनम में फरवरी 2005 के बाद यह सबसे बडी गिरावट है। सोने की हालत पतली होनी उस वक्त शुरू हुई जब पिछले सप्ताह फेडरल रिजर्व की चेयरमैन जैनिट येलिन ने पिछले सप्ताह अमेरिकी संसद को बताया कि अगर उम्मीद के मुताबिक अमेरिकी अर्थव्यवस्था में वृद्धि हुई तो फेडरल रिजर्व बैंक ब्याज दर बढ़ाएगा।

Headlines


Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0