businesskhaskhabar.com

Business News

Home >> Business

चीनी शेयर मार्केट धडाम,बाजार बंद,सेंसेक्स 555अंक नीचे

Source : business.khaskhabar.com | Jan 07, 2016 | businesskhaskhabar.com Market News Rss Feeds
 Chinese stock markets closed after heavy down fall, Sensex Nifty come downनई दिल्ली/शंघई। चीनी शेयर बाजार गुरूवार को आई करीब 7 फीसदी की भारी गिरावट के बाद दिनभर के लिए बंद कर दिए गए। सुबह 9:58 बजे जब बाजार को बंद किया गया तब चीनी शेयर बाजार का बेंचमार्क शंघई कंपोजिट इंडेक्स 7.32 प्रतिशत की गिरावट यानी कि 245.95 अंक गिरकर 3115.89 पर आ गया था। इसके अलावा चीन के दूसरे एक्सचेंज शेनझेन कंपोजिट इंडेक्स 8.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ यानी कि करीब 178.08 अंक फिसलकर 1955.88 पर आ गया।

सेंसेक्स में 555 अंकों की गिरावट...

भारतीय शेयर बाजारों में गुरूवार को गिरावट का रूख रहा। सेंसेक्स 554.50 अंकों की गिरावट के साथ 24,851.83 पर और निफ्टी 172.70 अंकों की गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ। सेंसेक्स सुबह 181.63 अंकों की गिरावट के साथ 25,224.70 पर खुला और 554.50 अंकों या 2.18 फीसदी गिरावट के साथ 24,851.83 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेंसेक्स ने 25,230.35 के ऊपरी और 24,825.70 के निचले स्तर को छुआ। निफ्टी 67.65 अंकों की गिरावट के साथ 7,673.35 पर खुला और 172.70 अंकों या 2.23 फीसदी गिरावट के साथ 7,568.30 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 7,674.95 के ऊपरी और 7,556.60 के निचले स्तर को छुआ। बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रूख रहा। मिडकैप 290.26 अंकों की गिरावट के साथ 10,849.23 पर और स्मॉलकैप 340.66 अंकों की गिरावट के साथ 11,509.68 पर बंद हुआ। बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में गिरावट रही। रियल्टी (4.50 फीसदी), धातु (3.72 फीसदी), वाहन (3.72 फीसदी), आधारभूत सामग्री (3.65 फीसदी) और औद्योगिक (3.54 फीसदी) में सर्वाधिक गिरावट रही।

क्यों आई मार्केट में गिरावट!...
चीन की करेंसी के आधा फीसदी अवमूूल्यन होने से विश्व मार्केट पर दबाव बढ गया है, जिसके बाद सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट है। चीन में आर्थिक सुस्ती से क्रूड ऑयल में गिरावट आई है, जिससे एनर्जी स्टॉक्स में बिकवाली गहरा गई है। इससे इक्विटी मार्केट में भारी गिरावट है। इसके अलावा विश्व बैंक के वैश्विक विकास दर का अनुमान घटा देने से भी आर्थिक मंदी की चिंताएं गहरा गई हैं। एक और कारण उत्तरी कोरिया का हाइड्रोजन बम परीक्षण करने का दावा भी है। इससे दक्षिण कोरिया के साथ उसका तनाव बढने की आशंका है। साथ ही सऊदी अरब और ईरान के बीच गतिरोध गहराने से निवेशकों की चिंताएं बढ रही हैं।
सभी सेक्टर इंडेक्स में गिरावट...
गुरूवार के सत्र में एनएसई पर सभी सेक्टर इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। बैंक, ऑटो, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में दो फीसदी तक की गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 1.5 फीसदी गिरकर 16,186 के स्तर पर आ गया है। ऑटो इंडेक्स 1.76 फीसदी और मेटल इंडेक्स 2.25 फीसदी गिर गया है। इसके अलावा रियल्टी और एनर्जी इंडेक्स में भी तेज गिरावट देखने को मिल रही है।

निफ्टी50 के सभी इंडेक्स में भारी गिरावट...

एनएसई के बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी के सभी 50 स्टॉक्स में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और केयर्न इंडिया तीन फीसदी से ज्यादा टूट गए हैं। मिडकैप स्टॉक्स में भी भारी गिरावट... मिडकैप स्टॉक्स में जेके टायर, एचएमटी, एबीजी शिपयार्ड, श्रेई इंफ्रा और अनंत राज सबसे ज्यादा 5.1 फीसदी तक लुढके हैं। स्मॉलकैप शेयरों में वेसुवियस इंडिया, इंडो रामा सिंथेटिक, ओरिएंट पेपर, एंड्र्यू यूल और उ”ाास एनर्जी सबसे ज्यादा 5.75-4.75 फीसदी तक टूटे हैं।

Warning: PHP Startup: Unable to load dynamic library '/opt/cpanel/ea-php54/root/usr/lib64/php/modules/xsl.so' - /lib64/libxslt.so.1: symbol xmlGenericErrorContext, version LIBXML2_2.4.30 not defined in file libxml2.so.2 with link time reference in Unknown on line 0